लोनी में बेटे ने की पिता की हत्या, नहीं है कोई पछतावा
लोनी के आशियाना सिटी कॉलोनी में एक बेटे ने अपने पिता की सोते समय हत्या कर दी। पिता-पुत्र के बीच ...और पढ़ें
-1794163677858_m.webp)
लोनी में बेटे ने की पिता की हत्या, नहीं है कोई पछतावा ( एआई जेनरेटेड इमेज)
HighLights
बेटे ने सोते हुए पिता की बेरहमी से हत्या की।
आरोपी बेटे को अपने किए पर कोई पछतावा नहीं।
पिता-पुत्र के बीच अक्सर विवाद होता रहता था।
अजय सक्सेना, लोनी। जिस इकलौते बेटे को पिता ने बुढ़ापे की लाठी समझकर पाला-पोसा, जिसे उंगली पकड़कर चलना सिखाया, अपने बेहतर बुढ़ापे के सपने संजोए उसी बेटे ने सोते हुए पिता की हत्या कर दी।
शुक्रवार देर रात हुई आशियाना सिटी कालोनी में हुई वार लोगों में चर्चा का विषय बनी हुई है। परिवार में छह बेटियां है जबकि बेटा इकलौता है। पड़ोसियों की मानें तो पिता बेटे की इच्छाएं पूरी करने का हर संभव प्रयास करते थे।
वहीं, पिता की हत्या के बाद आरोपित बेटे को अपने किए पर कोई पछतावा नहीं है। आरोपित की आंखों में न तो आंसू हैं और नही चेहरे पर पिता को खोने का दुख।
कई बार हुआ पिता-पुत्र का विवाद
पड़ोसियों ने बताया कि बेटा कक्षा आठ का छात्र है। पिता को उसकी काफी चिंता थी। वह अक्सर उसकी गलतियों पर डांटते थे लेकिन वह उनकी डांट का बुरा मानकर उन्हें खरी-खोटी सुना देता था। इससे पहले भी कई बार पिता-पुत्र में विवाद हो चुका था।
घर में रखे हथियार से दिया अंजाम
पिता की पिटाई से नाराज बेटे ने रात को घर पर खाना नहीं खाया। स्वजन को लगा कि वह गुस्से में खाना नहीं खा रहा है। लेकिन, उसके अंदर कुछ और ही चल रहा था।
गुस्से में बेटे ने घर पर रखे हथियार से वारदात को अंजाम दे दिया। इरफान को क्या पता था जिस हथियार को वह पेड़ काटने के लिए लेकर आए थे। एक दिन उसी से बेटा उनकी हत्या कर देगा।
यह भी पढ़ें- हथियारों का लाइसेंस रिनुवल के लिए फिजिकल वेरीफिकेशन अनिवार्य, बक्सर में 12 नवंबर से शुरू होगी प्रोसेस