विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हथियारों का लाइसेंस रिनुवल के लिए फिजिकल वेरीफिकेशन अनिवार्य, बक्सर में 12 नवंबर से शुरू होगी प्रोसेस

Published: Mon, 09 Nov 2026 12:13 AM (IST)

बक्सर जिले में 12 से 14 और 25 से 28 नवंबर 2026 तक शस्त्र लाइसेंसधारियों के हथियारों और कारतूसों का ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर

HighLights

  1. बक्सर में 12 नवंबर से शस्त्रों का भौतिक सत्यापन।

  2. लाइसेंस नवीकरण हेतु सत्यापन अनिवार्य, चूकने पर रद्द।

  3. 70 वर्ष से अधिक आयु वालों की शारीरिक सक्षमता जांच।

जागरण संवाददाता, बक्सर। जिले के सभी शस्त्र अनुज्ञप्तिधारियों के हथियारों और कारतूसों का भौतिक सत्यापन 12 से 14 नवंबर तथा 25 से 28 नवंबर 2026 तक होगा।

शस्त्र नियमावली 2018 के नियम 30 और 112 के तहत संबंधित थानों में पूर्वाह्न 11 से अपराह्न 4 बजे तक जांच की जाएगी। सत्यापन के बाद ही वर्ष 2027 से 2031 तक के लिए अनुज्ञप्तियों का नवीकरण होगा।

सभी थानों में सत्यापन कार्य के लिए प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी के रूप में प्रखंड विकास पदाधिकारी या अंचलाधिकारी एवं संबंधित थानाध्यक्ष उपस्थित रहेंगे। दोनों अधिकारी अनुज्ञप्ति पुस्तिका पर संयुक्त हस्ताक्षर कर थाने का डीआर नंबर दर्ज करेंगे।

थानावार प्रतिनियुक्ति के अनुसार बक्सर मुफस्सिल में बीडीओ चौसा; बक्सर औद्योगिक में सीओ बक्सर; बक्सर नगर में बीडीओ बक्सर; धनसोई में सीओ राजपुर; राजपुर में बीडीओ राजपुर; इटाढ़ी में बीडीओ इटाढ़ी; ब्रह्मपुर में सीओ ब्रह्मपुर; बगेन गोला में बीडीओ केसठ; सिमरी में सीओ सिमरी; डुमरांव में सीओ डुमरांव; कृष्णब्रह्म में बीडीओ चक्की; कोरान सराय में बीडीओ डुमरांव; नावानगर में सीओ नावानगर; सिकरौल में बीडीओ नावानगर; मुरार में बीडीओ चौगाई; नैनीजोर में बीडीओ ब्रह्मपुर; तिलक राय के हाता में बीडीओ सिमरी; रामदास राय के डेरा में सीओ चौसा; सोनवर्षा में सीओ केसठ; वासुदेवा में सीओ इटाढ़ी; नया भोजपुर में सीओ चौगाई तथा चक्की थाना में सीओ चक्की द्वारा निरीक्षण किया जाएगा।

विधि-व्यवस्था आदि कार्यों में व्यस्त बीडीओ या सीओ अपने स्तर से राजस्व अधिकारी अथवा संबंधित प्रखंड पदाधिकारी को प्रतिनियुक्त कर सकेंगे। अनुज्ञप्तिधारियों को शस्त्र, कारतूस और अनुज्ञप्ति पुस्तिका के साथ तय समय पर स्वयं उपस्थित होना अनिवार्य है।

आदेश का उल्लंघन करने पर लाइसेंस निलंबित या रद किया जा सकता है। 70 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की शारीरिक सक्षमता भी जांची जाएगी। नवीकरण के आवेदन जिला शस्त्र शाखा में प्रक्रियाधीन होने पर भी शस्त्रों और कारतूसों का सत्यापन होगा।

यह भी पढ़ें- तेजस्वी ने परिवार के साथ मनाई दीपावली, बेटी कात्यायनी ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं; तेज प्रताप दिखे अकेले

यह भी पढ़ें- कहीं शॉर्ट सर्किट तो कहीं पटाखे की चिंगारी; दिल्ली-यूपी से बिहार-तेलंगाना तक आग का कहर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।