तेजस्वी ने परिवार के साथ मनाई दीपावली, बेटी कात्यायनी ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं; तेज प्रताप दिखे अकेले
तेजस्वी यादव ने पटना में अपने परिवार के साथ दीपावली मनाई, जहां उनकी बेटी कात्यायनी ने भी सभी को शुभकामनाएं ...और पढ़ें

अपने परिवार के साथ तेजस्वी यादव। फोटो X
HighLights
तेजस्वी यादव ने परिवार संग पटना में उत्साह से दीपावली मनाई।
बेटी कात्यायनी ने अपनी तोतली जुबान में दी दिवाली शुभकामनाएं।
तेज प्रताप यादव ने अकेले गणेश-लक्ष्मी की पूजा कर दीये जलाए।
डिजिटल डेस्क, पटना। दीपावली का त्योहार बिहार में पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। राजनितिक हस्तियों ने भी पटाखे और दिये जलाकर खुशियां मनाईं और लोगों को दीवाली की शुभकामनाएं दीं। इसी कड़ी में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अपने पूरे परिवार के साथ नजर आए।
दीपावली के शुभ अवसर पर तेजस्वी यादव, उनकी पत्नी, बेटा-बेटी, माता-पिता और बहन एक साथ नजर आए। बेटी कात्यायनी फुलझड़ी जलाते हुए काफी क्यूट लग रही थी। उसने अपनी तोतली जुबान से सबको दीवाली की शुभकामनाएं दी।

तेजस्वी यादव ने सभी प्रदेश वासियों को शुभकामनाएं दी और कहा कि दीपावली केवल दीप जलाने का पर्व नहीं बल्कि नई शुरुआत, नव संकल्प और सकारात्मक ऊर्जा का भी प्रतीक है।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि दीपावली तो उनके लिए बेहद खास है, क्योंकि इसदिन उनका जन्म हुआ था। सब मिलजुल कर इस त्योहार को मना रहे हैं, यही हमारी संस्कृति और परंपरा रही है। सबके घर में सुख-समृद्धि आए, यही कामना है। तेजस्वी के साथ उनकी बहन मीसा भारती भी मौजूद थीं।
तेज प्रताप ने भी मनाई दीपावली
उधर, लालू यादव के बड़े बेटे और जन शक्ति जनता दल के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव दिवाली के अवसर पर अकेले दिखे। उन्होंने भगवान गणेश और देवी लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की। इसके बाद, उन्होंने रोशनी के इस त्योहार को मनाने के लिए मिट्टी के दीये जलाए।
Patna, Bihar: Jan Shakti Janata Dal president Tej Pratap Yadav offered prayers to Lord Ganesha and Goddess Lakshmi on the occasion of Diwali. He then lit earthen lamps to celebrate the festival of lights. (Source: Tej Pratap Yadav Media Cell) https://t.co/PVwowBijET
— IANS (@ians_india) November 8, 2026
यह भी पढ़ें- वैशाली DM वर्षा सिंह ने महादलित बस्ती में मनाई दीपावली, बच्चों संग पटाखे और दीप जलाकर बांटी त्योहार की खुशियां
यह भी पढ़ें- दीपावली की रात धधक उठा समस्तीपुर जिला परिषद कार्यालय, फाइलों का बंडल जलकर राख