तस्कर गिरफ्तार, नशीला पाउडर बरामद
संवाद सहयोगी लोनी कोतवाली पुलिस ने चेकिग के दौरान शुक्रवार रात एक तस्कर को अशोक विहा
By JagranEdited By: Published: Sat, 26 Sep 2020 06:47 PM (IST)Updated: Sat, 26 Sep 2020 06:47 PM (IST)
संवाद सहयोगी, लोनी: कोतवाली पुलिस ने चेकिग के दौरान शुक्रवार रात एक तस्कर को अशोक विहार कॉलोनी स्थित कब्रिस्तान से गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से नशीला पाउडर बरामद हुआ है। पुलिस ने तस्कर को जेल भेज दिया है।
कोतवाली प्रभारी बिजेंद्र सिंह भड़ाना ने बताया कि पुलिस टीम रात करीब 11 बजे दिल्ली सहारनपुर मार्ग स्थित अशोक विहार कॉलोनी के पास चेकिग कर रही थी। तभी मुखबिर ने अशोक विहार कॉलोनी स्थित कब्रिस्तान के पास मादक पदार्थ तस्कर के आने की सूचना दी। सूचना पर पुलिस टीम ने छापामार कर एक संदिग्ध की तलाशी ली। उसके कब्जे से 130 ग्राम नशीला पाउडर बरामद हुआ। पुलिस उसे गिरफ्तार कर कोतवाली ले आई। पूछताछ में उसने अपना नाम राजा निवासी अशोक विहार कॉलोनी बताया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें