विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

खोड़ा में दोहरे हत्याकांड का छठा आरोपित गिरफ्तार, भेजा जेल; ढाबे पर खाना मांगने को लेकर हुआ था विवाद

Published: Sun, 12 Apr 2026 11:42 PM (IST)

खोड़ा थाना क्षेत्र के ढाबे पर हुए दोहरे हत्याकांड में पुलिस ने छठे आरोपित नागेश को गिरफ्तार कर लिया है। ...और पढ़ें

खोड़ा थाना क्षेत्र के ढाबे पर विवाद के दौरान हुए दोहरे हत्याकांड में पुलिस ने छठे आरोपित को गिरफ्तार किया।

खोड़ा थाना क्षेत्र के ढाबे पर विवाद के दौरान हुए दोहरे हत्याकांड में पुलिस ने छठे आरोपित को गिरफ्तार किया।

HighLights

  1. खोड़ा दोहरे हत्याकांड में छठा आरोपित गिरफ्तार।

  2. ढाबे पर खाना मांगने को लेकर हुआ था विवाद।

  3. चाकू, लाठी-डंडों से हमला कर की गई थी हत्या।

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। खोड़ा थाना क्षेत्र के ढाबे पर विवाद के दौरान हुए दोहरे हत्याकांड में पुलिस ने छठे आरोपित को गिरफ्तार किया है। इससे पहले पुलिस पांच को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि 31 जनवरी को बहराइच निवासी श्रीपाल, बिहार रोहताश नगर निवासी सत्यम अपने दोस्त अनुराग के साथ खोड़ा आंबेडकर गेट स्थित वैष्णो ढाबे पर खाना खाने गए थे। खाना मांगने के दौरान श्रीपाल का होटल कर्मी नागेश से विवाद हो गया था।

घायलों को दिल्ली लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ले जाया गया

विवाद में नागेश, राजन, विशेष, विशेष के चचेरे भाई सूरज ने तीनों पर चाकू, लाठी-डंडों व पत्थर से हमला कर दिया था। वारदात को अंजाम देकर आरोपित फरार हो गए थे। घायलों को दिल्ली लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ले जाया गया था, जहां चिकित्सकों ने श्रीपाल व सत्यम को मृत घोषित कर दिया था। अनुराग को इलाज के लिए जीटीबी रेफर किया गया था। श्रीपाल के भाई गोपाल ने धर्मेंद्र, नागेश, राजन, विशेष और सूरज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।

आरोपित नागेश को गिरफ्तार कर लिया गया

एसीपी ने बताया कि ढाबा मालिक धमेंद्र को एक फरवरी व राजन, सूरज, विशेष उर्फ अभिषेक और सचिन को पांच फरवरी को गिरफ्तार किया गया था। नागेश फरार चल रहा था। आरोपित नागेश को गिरफ्तार कर लिया है। उसने खाना मांगने को लेकर कहासुनी होना बताया है। उसने बताया कि श्रीपाल ने उसे चांटा मार दिया था। कहासुनी के बाद तीनों पीछे गली में चले गए थे। बाद में सभी ने उनपर हमला कर दिया था।

यह भी पढ़ें- चुनाव आयोग के SIR के बाद गाजियाबाद में लिंगानुपात में आई कमी, एक हजार पुरुषों पर सिर्फ 789 महिलाएं