विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चुनाव आयोग के SIR के बाद गाजियाबाद में लिंगानुपात में आई कमी, एक हजार पुरुषों पर सिर्फ 789 महिलाएं

Published: Sun, 12 Apr 2026 09:00 PM (IST)

चुनाव आयोग के एसआईआर के बाद गाजियाबाद की मतदाता सूची में लिंगानुपात में कमी आई है। जिले में अब प्रति ...और पढ़ें

गाजियाबाद की पांचों विधानसभा क्षेत्र में लिंगानुपात में कमी दर्ज की गई है।

गाजियाबाद की पांचों विधानसभा क्षेत्र में लिंगानुपात में कमी दर्ज की गई है।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। चुनाव आयोग के निर्देश पर कराए गए एसआईआर के बाद जारी मतदाता सूची में गाजियाबाद की पांचों विधानसभा क्षेत्र में लिंगानुपात में कमी दर्ज की गई है। एसआइआर से पहले जिले में एक हजार पुरुषों पर 812 महिलाएं थीं और एसआईआर के बाद जारी किए गए आंकड़ों से पता चलता है कि यहां पर एक हजार पुरुषों पर 789 महिलाएं हैं।

यह स्थिति तब है, जबकि जिले की पांच में से दो विधानसभा क्षेत्र में लिंगानुपात में बढ़ोत्तरी हुई है। मोदीनगर, गाजियाबाद और साहिबाबाद विधानसभा सीट ऐसी हैं, जहां पर लिंगानुपात में कमी हुई है।

एसआईआर से जारी आंकड़ों के अनुसार लोनी विधानसभा क्षेत्र में लिंगानुपात में 13 की बढ़ोत्तरी, मुरादनगर विधानसभा क्षेत्र में लिंगानुपात में 11 की बढ़ोत्तरी हुई है, गाजियाबाद शहर में 23 की बढ़ोत्तरी हुई है। मोदीनगर में लिंगानुपात में आठ की और साहिबाबाद विधानसभा क्षेत्र में 94 की कमी हुई है।

एसआईआर के बाद 3,16,484 मतदाताओं की कमी

साहिबाबाद विधानसभा क्षेत्र में एसआईआर के बाद 3,16,484 मतदाताओं की कमी हुई है। इसकी वजह इस विधानसभा क्षेत्र में प्रवासी लोगों का अधिक रहना बताया जा रहा है। खोड़ा, इंदिरापुरम, वैशाली, वसुंधरा, इंदिरापुरम, साहिबाबाद, पसौंडा, राजेंद्र नगर, करहैड़ा में प्रवासी लाेग अधिक रहते हैं।

इनमें से बड़ी संख्या में मतदाताओं का नाम पहले मतदाता सूची में शामिल था, लेकिन एसआइआर के दौरान डुप्लीकेट वोटर के रूप में पहचान कर इस विधानसभा से बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम काटे गए हैं। इसकी दूसरी वजह मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए महिलाओं द्वारा फार्म संख्या - छह को कम भरना भी हो सकता है।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ भट्ट का कहना है कि यदि अब भी किसी पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं है तो वह फार्म भरकर आवेदन कर सकता है। जांच के बाद पात्र पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में शामिल किया जाएगा।

एसआईआर से पहले और एसआईआर के बाद

विधानसभा क्षेत्र पुराना डेटा नया डेटा
  पुरुष मतदाता महिला मतदाता लिंगानुपात पुरुष मतदाता महिला मतदाता लिंगानुपात
लोनी 2,94,788 2,37,923 807 2,45,547 2,01,360 820
मुरादनगर 2,48,227 2,11,445 852 2,10,456 1,81,530 863
साहिबाबाद 5,85,838 4,56,573 779 4,30,903 2,95,045 685
गाजियाबाद 2,57,534 2,10,741 818 2,12,105 1,78,350 841
मोदीनगर 1,79,917 1,54,817 860 1,66,394 1,41,693 852
कुल 15,66,304 12,71,499 812 8,73,932 9,97,978 789

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में टाइम टेबल से रोडवेज बसें संचालित नहीं होने पर छह डिपो प्रभारियों को नोटिस जारी