डासना जेल में आजम खां से आज मिलेंगे शिवपाल यादव, होगी अहम मुलाकात; यूपी की सियासत में हलचल तेज
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव आज गाजियाबाद की डासना जेल में बंद आजम खां से मुलाकात करेंगे। यह ...और पढ़ें

शिवपाल यादव और आजम खां। सोशल मीडिया
HighLights
शिवपाल यादव आज डासना जेल में आजम खां से मिलेंगे।
आजम खां मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय मामले में बंद हैं।
मुलाकात को राजनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं जसवंतनगर से विधायक शिवपाल सिंह यादव आज (गुरुवार) को गाजियाबाद पहुंचकर डासना जिला कारागार में बंद वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खां से मुलाकात करेंगे।
गौरतलब है कि रामपुर स्थित मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय में कथित वित्तीय अनियमितताओं और धनशोधन के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई के बाद 1 नवंबर को आजम खां को गाजियाबाद न्यायालय में पेश किया गया था।
आज होगी अहम मुलाकात
कोर्ट ने सुनवाई के पश्चात उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में डासना जेल भेज दिया था। शिवपाल यादव की आज होने वाली इस मुलाकात को सियासी लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।
इस दौरान वह आजम खां का हालचाल जानने के साथ ही वर्तमान राजनीतिक हालात और पार्टी से जुड़े प्रमुख मुद्दों पर चर्चा कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- डासना जेल पहुंचीं पत्नी तंजीन फातिमा, जालियों के बीच हुई आजम खां से मुलाकात; व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल