ट्रांस हिंडन के 10 से ज्यादा इलाकों में काले और सीवर जैसे दुर्गंध वाले पानी की सप्लाई, नहाना मुश्किल; कैसे बुझे प्यास?
ट्रांस हिंडन के 10 से अधिक इलाकों में कम दबाव और काले-दुर्गंधयुक्त पानी की आपूर्ति से लोग परेशान हैं। शिकायतों ...और पढ़ें

स्थानीय लोग दूषित पानी की आपूर्ति को लेकर लगातार शिकायत कर रहे हैं, लेकिन अधिकारी सुध नहीं ले रहे हैं। प्रतीकात्मक तस्वीर
HighLights
ट्रांस हिंडन के 10 से अधिक इलाकों में दूषित पानी।
काले रंग का पानी, सीवर जैसी दुर्गंध आ रही है।
लोग पीने और दैनिक कार्यों के लिए पानी खरीद रहे।
जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। ट्रांस हिंडन क्षेत्र के 10 अधिक इलाकों में कम प्रेशर और दूषित पानी की आपूर्ति की समस्या बनी हुई है। इससे इन इलाकों के लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। लोगों का कहना है कि दूषित पानी की आपूर्ति को लेकर लगातार शिकायत कर रहे हैं, लेकिन अधिकारी सुध नहीं ले रहे हैं।
खरीदकर पानी पीने को मजबूर हैं लोग
ट्रांस हिंडन के वैशाली सेक्टर दो-बी, सेक्टर पांच, दयालकुंज, कड़कड़ माडल, भोपुरा की डिफेंस कालोनी, शालीमार गार्डन एक्सटेंशन आदि इलाकों में आए दिन गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है। बृहस्पतिवार को भी इनमें से विभिन्न इलाकों में दूषित पानी आया। इससे लोग जरूरी कार्य नहीं कर पाए। वहीं, पीने के लिए भी दुकानों से पानी खरीदकर गुजारा करना पड़ा।
जरूरी कार्यों के लिए भी पानी खरीदना पड़ रहा
दूषित पानी की आपूर्ति से एक तरफ लोग स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं, वहीं दूसरी ओर अतिरिक्त आर्थिक बोझ भी पड़ रहा है। लोगों ने बताया कि पानी काले रंग का आ रहा है। उसमें से सीवर के पानी जैसी दुर्गंध आ रही है। इससे इस पानी की उपयोग जरूरी कार्यों में भी नहीं कर पा रहे हैं। पीना तो दूर की बात है। लोगों का कहना है कि गर्मी में बिन पानी बहुत ज्यादा परेशानी हो रही है। जरूरी कार्यों के लिए भी पानी खरीदना पड़ रहा है।
कई इलाकों में जरूरत के हिसाब से नहीं मिला पानी
ट्रांस हिंडन के कई बृहस्पतिवार को जरूरत के हिसाब से पानी नहीं मिला। कड़कड़ माडल माडल के लोगों को केवल 20 मिनट ही पानी मिल सका। लोगों ने बताया कि सुबह में बिजली कटने के कारण पानी नहीं मिल सका। इसे पानी स्टोर नहीं कर पाए। इसके अलावा रामप्रस्थ कालोनी में भी कम दबाव के साथ पानी की आपूर्ति हुई।
बृज विहार के लोगों को मिला साफ पानी
डेल्टा कालोनी के बृज विहार में बीते तीन दिन से गंदे पानी की आपूर्ति हो रही थी। इससे यहां के लोग दुकानों से पानी खरीदकर गुजारा कर रहे थे। नगर निगम में शिकायत करने के बाद भी राहत नहीं मिल रही थी। लोगों ने बताया कि सुबह में साफ पानी की आपूर्ति हुई है। इससे राहत मिली है, लेकिन कब तक साफ पानी आएगा इसका कुछ पता नहीं है। पहले भी कई बार साफ पानी की आपूर्ति हुई है। इसके बाद एक-दो दिन में ही गंदे पानी की आपूर्ति होने लगती है।
"कुछ इलाकों में पुराने कनेक्शन होने के कारण गंदे पानी की आपूर्ति होने की शिकायतें आ रही हैं। बाकी सभी इलाकों में साफ पानी की आपूर्ति हो रही है। अगर कहीं से शिकायत आती है तो समाधान कराया जाएगा।"
-केपी आनंद, महाप्रबंधक, जलकल विभाग।
यह भी पढ़ें- साहिबाबाद: मंत्रालय में नौकरी के नाम पर 2.40 लाख की ठगी, फर्जी दस्तावेज थमाए गए
यह भी पढ़ें- साहिबाबाद: दरवाजा ठीक से बंद न होना पड़ा भारी, घर में घुसे चोर नकदी; जेवर और मोबाइल ले उड़े
