विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

साहिबाबाद: दरवाजा ठीक से बंद न होना पड़ा भारी, घर में घुसे चोर नकदी; जेवर और मोबाइल ले उड़े

Published: Thu, 24 Sep 2026 08:00 PM (IST)

साहिबाबाद के ईस्ट तुलसी निकेतन कॉलोनी में दरवाजा ठीक से बंद न होने के कारण चोरों ने एक घर में ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर एआई जनरेटेड

सांकेतिक तस्वीर एआई जनरेटेड

HighLights

  1. टीला मोड़ थाना क्षेत्र में घर में चोरी की वारदात।

  2. दरवाजा सही बंद न होने का चोरों ने उठाया फायदा।

  3. नकदी, गहने, मोबाइल फोन समेत कई सामान चोरी।

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। टीला मोड़ थाना क्षेत्र की ईस्ट तुलसी निकेतन कालोनी में रात के समय दरवाजा सही बंद न होने पर चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर घर से गहने, नकदी और दो मोबाइल चुराकर ले गए। पीड़ित ने चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है।

ईस्ट तुलसी निकेतन कालोनी निवासी योगेश त्यागी ने बताया कि 22 सितंबर को रात करीब 10 बजे वह घर का गेट बंद कर सो गए। उन्होंने बताया कि किसी कारण दरवाजा सही से बंद नहीं हो सका। जिसका फायदा उठाकर देर रात चोरों ने घर के अंदर घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

सुबह पौने चार बजे उठी प्रियंका तो रह गई सन्न

सुबह करीब पौने चार बजे बेटी प्रियंका उठी तो उसने देखा कि अलमारी खुली पड़ी है। सामान का सारा बिखरा पड़ा है। बेटी ने उन्हें और अन्य स्वजन को जगाया। जिसके बाद सभी को चोरी की वारदात का पता चला।

उन्होंने बताया कि चोर एक जोड़ी चांदी की पायल, एक घड़ी, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, 2400 रुपये की नकदी, चार पर्स और दो मोबाइल चुराकर ले गए। पर्स में सभी के आधार कार्ड, पैन कार्ड आदि कागजात थे।

उन्होंने चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से चोरों की पहचान की जा रही है। पहचान होने पर चोरों की गिरफ्तारी की जाएगी।