विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

साहिबाबाद: मंत्रालय में नौकरी के नाम पर 2.40 लाख की ठगी, फर्जी दस्तावेज थमाए गए

Published: Sat, 26 Sep 2026 08:24 PM (IST)

इंदिरापुरम में मंत्रालय में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर एक महिला से 2.40 लाख रुपये की ठगी की गई और उसे फर्जी दस्तावेज थमा दिए गए।

सांकेतिक तस्वीर एआई जनरेटेड

सांकेतिक तस्वीर एआई जनरेटेड

HighLights

  1. मंत्रालय में सरकारी नौकरी के नाम पर महिला से ठगी हुई।

  2. आरोपी ने 2.40 लाख रुपये ठगकर फर्जी दस्तावेज थमाए।

  3. पीड़िता ने इंदिरापुरम थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के वसुंधरा सेक्टर-पांच में मंत्रालय में सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर 2.40 लाख ठगने का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपित ने रुपये लेने के बाद फर्जी दस्तावेज थमा दिए। पीड़िता ने आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।

वसुंधरा सेक्टर-पांच निवासी निधि गर्ग ने बताया कि उनके दोस्त प्रशांत भारद्वाज ने उनकी मुलाकात दीपक भारद्वाज से कराई थी। दीपक ने बताया कि वह मंत्रालय में सरकारी नौकरी लगवा सकता है।

नौकरी लगवाए जाने की दी थी जानकारी

प्रशांत ने उसपर भरोसा करते हुए उन्हें नौकरी लगवाए जाने की जानकारी दी। दीपक ने नौकरी लगवाने के नाम पर 2.40 लाख रुपये लेने की बात कही। उन्होंने दीपक को 1.40 लाख रुपये आनलाइन और एक लाख रुपये नकद दे दिए। इसके बाद उसने मंत्रालय संबंधी कुछ दस्तावेज उन्हें दिए।

वह दस्तावेज लेकर मंत्रालय पहुंचीं, जहां उनके फर्जी होने की जानकारी मिली। उन्होंने दीपक से संपर्क करने का प्रयास किया तो उसने फोन स्विच आफ कर दिया। उन्होंने आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है। एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि मामले की जांच कर जा रही है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।