विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'एक हफ्ते में तुम्हें मार दूंगा', हिंदू रक्षा दल अध्यक्ष पिंकी चौधरी को पाकिस्तान से मिली जान से मारने की धमकी

Published: Thu, 19 Mar 2026 07:07 PM (IST)

हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी को पाकिस्तान से जान से मारने की धमकी मिली है। 16 मार्च ...और पढ़ें

हिंदू रक्षा दल के अध्यक्ष पिंकी चौधरी। (फाइल फोटो)

हिंदू रक्षा दल के अध्यक्ष पिंकी चौधरी। (फाइल फोटो)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। हिंदू रक्षा दल के अध्यक्ष पिंकी चौधरी (भूपेंद्र तोमर) को पाकिस्तान से जान से मारने की धमकी मिली है। उनका आरोप है कि 16 मार्च को उनके नंबर पर कॉल कर पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के नाम से जान से मारने की धमकी दी गई। कॉल करने वाले ने एक हफ्ते में उनको मारने की धमकी दी है। उन्होंने मोबाइल नंबर पुलिस को देकर मुकदमा दर्ज कराया है।

हिंदू रक्षा दल के अध्यक्ष पिंकी चौधरी ने बताया कि 16 मार्च की शाम 4:28 और 4:29 बजे उनके मोबाइल पर कॉल आईं। कॉल करने वाले युवक ने खुद को शहजाद भट्टी बताया। उसने एक सप्ताह के अंदर जान से मारने की धमकी दी। उसने कहा कि तुझे कोई नहीं बचा सकता।

एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। नंबर को सर्विलांस पर लगाया गया है। मसूरी में कुछ संदिग्धों की गिरफ्तारी के बाद कुछ हिंदू नेताओं की हत्या किए लाने की बात सामने आई थी। पिंकी चौधरी की सुरक्षा बढ़ाई गई है। उन्हें भी बाहर आने जाने में एहतियात बरतने की सलाह दी गई है।

रेकी करा रहा आरोपित, कॉल पर बोला-नोएडा घूम रहे हो

पिंकी चौधरी ने बताया कि कॉल उनके साथ गए युवक ने रिसीव किया। युवक ने कहा कि नोएडा घूम रहे हो। पिंकी चौधरी से बात कराओ। कॉल रिसीव करने पर उसने जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने बताया कि धमकी देने का आरोपित उनकी रेकी करा रहा है।

लोनी विधायक को मिली थी धमकी

पाकिस्तान के आतंकी संगठनों की नजर हिंदू नेताओं पर है। पाकिस्तान में बैठे आतंकी संगठन के सरपरस्त हिंदू नेता की हत्या कर माहौल खराब करना चाहते हैं।

Loni MLA

हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी से लेकर पूर्व लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर को भी पाकिस्तान से धमकी मिल चुकी है। पाकिस्तान से कॉल करने वाले ने विधायक को बम से उड़ाने की धमकी दी थी।

सलीम वास्तिक से मिलने वालों को मिल रही धमकी

मजहबी कट्टरता के खिलाफ बोलने वाले सलीम वास्तिक की उनके ऑफिस में गला रेतकर हत्या का प्रयास किया गया था। पुलिस ने हत्या का प्रयास करने वाले दो सगे भाइयों को मुठभेड़ में मार गिराया था। विधायक नंदकिशोर गुर्जर और हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी सलीम वास्तिक से मिले अस्पताल गए थे। अस्पताल जाने के बाद से उन्हें पाकिस्तानी नंबर से धमकी मिल रही है।

यह भी पढ़ें- 'सलीम वास्तिक पर हमला करने वालों को तुमने मरवाया, तुम्हें हम बम से उड़ा देंगे'; MLA नंदकिशोर को जान से मारने की धमकी

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद लोनी विधायक पर वीडियो में अभद्र टिप्पणी, दो आरोपितयों के खिलाफ एफआईआर