'सलीम वास्तिक पर हमला करने वालों को तुमने मरवाया, तुम्हें हम बम से उड़ा देंगे'; MLA नंदकिशोर को जान से मारने की धमकी
गाजियाबाद के लोनी से भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर को जान से मारने की धमकी मिली है। एक कॉलर ने उन्हें ...और पढ़ें
-1773075797985_m.webp)
एआई जनरेटेड

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सहयोग, लोनी (गाजियाबाद)। गाजियाबाद में लोनी भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर को कॉल कर धमकी मिलने का मामला प्रकाश में आया है। कॉल करने वाले ने कहा कि सलीम वास्तिक पर हमला करने वालों को तुमने मरवाया है, तुम्हें हम बम से उड़ा देंगे।
बताया गया कि कॉलर ने प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के प्रति भी अभद्र एवं आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग कर धमकी दी। विधायक ने लोनी थाना पुलिस को शिकायत देकर आरोपी कॉलर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विधायक नंदकिशोर को मिली धमकी
लोनी भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने पुलिस में शिकायत देते हुए बताया कि सोमवार सुबह एक कॉलर ने फोन कर हत्या की धमकी दी है। विधायक ने बताया कि उन्हें धमकियां मिलती रहती हैं। पहले भी कराची से हत्या की धमकी मिली थी और अब धमकी देने वाले ने अपने को पेशावर का बताया है। उसने फोन कॉल पर कहा कि सलीम वास्तिक हमले के आरोपियों को तुमने मरवाया है।
विधायक ने पुलिस को घटना से अवगत कराया
वहीं, कॉलर ने दिल्ली के उत्तम नगर प्रकरण में बुलडोजर कार्रवाई पर देश के गृह मंत्री और प्रधानमंत्री को भी हत्या की धमकी दी है। विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने बताया कि इस प्रकरण में गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर को भी पत्र लिख उनसे मिलकर घटना से अवगत कराएंगे।
यह भी पढ़ें- सलीम वास्तिक पर हमले के पीछे मास्टरमाइंड की तलाश में जुटीं एजेंसियां, मौलवी की जांच हुई तेज; तलाश रहे फंडिंग के तार
उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर कड़ी कार्रवाई करें। कुछ दिन पहले लोनी में यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर हत्या के प्रयास का हमला हुआ था, जिसमें पुलिस ने आरोपी दो भाई जीशान और गुलफाम को मुठभेड़ में मार गिराया था।
