यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
गाजियाबाद लोनी विधायक पर वीडियो में अभद्र टिप्पणी, दो आरोपितयों के खिलाफ एफआईआर
लोनी के विधायक नंदकिशोर गुर्जर के खिलाफ सोशल मीडिया पर एक वीडियो प्रसारित हुआ है जिसमें उनके खिलाफ अभद्र भाषा ...और पढ़ें

HighLights
- विधायक समर्थक ने दो लोगों के खिलाफ कराई एफआईआर
- टीला मोड़ थाने में दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज
- वीडियो प्रसारित होने के बाद विधायक समर्थकों में है भारी रोष
जागरण संवाददाता, साहिबाबाद: लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर के खिलाफ अपशब्द कहने व अभ्रद टिप्पणी करने का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ है।
मामले में टीला मोड़ थाने में दो आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। वीडियो प्रसारित होने के बाद से विधायक समर्थकों में नाराजगी है।पुलिस मामले में जांच कर रही है।
टीला मोड थानाक्षेत्र के गरिमा गार्डन के रहने वाले शिवा मलिक ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कराई है।शिवा मलिक ने पुलिस को बताया कि लोनी विधायक नंदकिशाेर गुर्जर के खिलाफ अपशब्द और अभद्र टिप्पणी करते हए एक वीडियो प्रसारित किया गया।
दोनों आरोपितों ने विधायक को पसौंडा में आने की दी थी धमकी
उन्होंने अकबर चौधरी व अमर चौधरी के खिलाफ इस मामले में आरोप लगाया है। आरोप है कि दोनों आरोेपियों ने विधायक को पसौंडा क्षेत्र में आने पर धमकी भी दी है।
वीडियो से विधायक समर्थकों में भारी रोष है। शिवा मलिक ने अकबर और उसके भाई अमर चौधरी के खिलाफ टीला मोड थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
पुलिस का कहना है कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वीडियो का संज्ञान भी लिया गया है। इसके आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
