विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पाकिस्तानी आकाओं के इशारे पर... सनातन वेशभूषा की आड़ में चल रहा था जासूसी नेटवर्क, लव जिहाद का भी एंगल

Published: Tue, 24 Mar 2026 06:00 AM (GMT+05:30)Updated: Tue, 24 Mar 2026 06:33 AM (GMT+05:30)

देशभर में जासूसी नेटवर्क चलाने वाले गिरोहों की गिरफ्तारी से चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। पाकिस्तानी आकाओं के इशारे पर गुर्गे सनातन वेशभूषा में देश विरोधी गतिविधियों को अंजाम दे रहे थे। पकड़े गए आरोपी हिंदू नाम और पहचान का इस्तेमाल कर रहे थे, जिनमें लव जिहाद का एंगल भी सामने आया है।  

साने ईरम उर्फ महक और गणेश। जागरण

साने ईरम उर्फ महक और गणेश। जागरण

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

आशुतोष गुप्ता, साहिबाबाद (गाजियाबाद)। देशभर में जासूसी नेटवर्क चलाने वाले गिरोहों के सदस्यों की गिरफ्तारी के बाद एक से एक चौंकाने वाली नई जानकारी सामने आ रही हैं। पाकिस्तानी आकाओं से भारत में बैठे गुर्गे सनातन वेशभूषा की आड़ में जासूसी व रेकी कर देश विरोधी गतिविधियों का संचालन कर रहे थे।

पाकिस्तान में बैठे सरदार उर्फ सरफराज उर्फ जोरा सिंह और शहजाद उर्फ भट्टी के बाद अब वकार उर्फ विक्की जट का नाम सामने आया है। ये भी इन दोनों की तरह ही समानान्तर तरीके से जासूसी का नेटवर्क चला रहा था और पकड़े गए आरोपी इसके संपर्क में भी थे।

हिंदू किए हुए थे नाम

पाकिस्तान में बैठे सभी आका मुस्लिम है लेकिन, उन्होंने पकड़े जाने के डर व नजर में आने से बचने के लिए अपने नाम हिंदू किए हुए थे। इसका अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि गिरोह के जासूसी करने वालों में पकड़े गए सुहेल उर्फ रोमियो, नौशाद उर्फ लालू, समीर उर्फ शूटर, ईरम उर्फ महक किए हुए हैं।

इनमें सुहेल कलावा बांधता है और गले में रुद्राक्ष धारण करने के साथ टीका लगाता है। जबकि नौशाद और समीर हाथ में कलावा बांधते हैं। शक व नजर में आने से बचने के लिए आरोपितों ने जासूसी के लिए हिंदू युवा व नाबालिगों को चुना था।

पकड़े जा चुके 18 आरोपी

पुलिस मामले में अब तक 18 आरोपियों को पकड़ चुकी है। इनमें सुहेल मलिक उर्फ रोमियो, साने इरम उर्फ महक, प्रवीन, राज वाल्मीकि, शिवा वाल्मीकि, रितिक गंगवार, गणेश, विवेक, गगन कुमार प्रजापति, दुर्गेश, नौशाद अली उर्फ लालू, मीरा ठाकुर हैं।

इनके अलावा छह नाबालिग भी शामिल हैं। जासूसी के साथ अब एजेंसियां लव जिहाद के बिंदु पर भी जांच कर रही है। अंदेशा है कि आरोपियों ने अपने नाम केवल जासूसी के लिए ही नहीं बदले बल्कि इसके पीछे लव जिहाद भी मकसद हो सकता है।

गर्लफ्रेंड के जन्मदिन के कारण रेकी करने नहीं गया सुहेल

सुहेल, नौशाद व समीर को जम्मू-कश्मीर व लेह-लद्दाख की रेकी करने के लिए जाना था। यहां रेकी के लिए पाकिस्तानी आका ने लिस्ट भेजी थी। लेकिन इस दौरान सुहेल की हिमाचल के बद्दी में रहने वाली गर्लफ्रेंड का बर्थडे आ गया। इसके चलते सुहेल रेकी छोड़ हिमाचल चला गया और रेकी का प्रोग्राम कैंसिल हो गया। सुहेल की गर्लफ्रेंड हिंदू है और सुहेल ने उसे अपना नाम रोमियाे बताया है। सूत्रों का कहना है कि सुहेल लव जिहाद की मुहिम से भी जुड़ा है।

हरिद्वार जाकर किया गंगा स्नान, मंदिरों के दर्शन

सुहेल मलिक, मीरा ठाकुर, गणेश, रितिक गंगवार, नौशाद व समीर कुछ दिन पहले हरिद्वार, ऋषिकेष गए थे। यहां इन्होंने हर की पौड़ी पर गंगा स्थान किया, गंगा आरती ली और इसके बाद मनसा देवी व नीलकंठ के दर्शन कर वहां रेकी की।

इसके बाद ट्रेन से ये लोग राजस्थान के सीकर रींगस स्टेशन पर पहुंचे और खाटू-श्याम मंदिर के दर्शन किए। यहां से आटो लेकर करीब 15 किलोमीटर दूरी पर एक आर्मी कैंप पर पहुंचे और रेकी कर वापस लौट आए।

सलमान खान के घर पर मीरा ठाकुर और सुहेल ने की थी रेकी

अप्रैल 2024 में बालीवुड सुपर स्टार सलमान खान के घर पर फायरिंग की गई थी। इस हमले में मुंबई के गैंग्सटर मोहम्मद खान उर्फ वसीम चिकना का नाम सामने आया था। पूछताछ में पता चला है कि वसीम के लिए सलमान खान के घर गैलेक्सी की रेकी मीरा ठाकुर, गणेश, सुहेल मलिक, साने ईरम और समीर ने की थी। बाद में इसमें वसीम चिकना समेत कई गिरफ्तारियां हुई थीं।

यह भी पढ़ें- पाकिस्तानी जासूसी नेटवर्क: ट्रक ड्राइवरों का इस्तेमाल कर भारत में फैलाई जासूसी, गणेश ने की थी भर्ती

वीओआईपी से आका जुड़े हैं संपर्क में

पाकिस्तानी आकाओं की लोकेशन अभी तक पाकिस्तान, मलेशिया, दुबई, यूके, नेपाल, कनाडा समेत अन्य देशों की आ चुकी है। जांच में पता चला है कि सभी आका भारतीय सिम का इस्तेमाल कर रहे हैं और कालिंग के लिए वायस ओवर इंटरनेट प्रोटोकॉल (वीआआईपी) का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसकी जरिये वह अपनी लोकेशन किसी भी स्थान की दिखा सकते हैं और कालिंग करने वाले नंबर को बदल सकते हैं।

यह भी पढ़ें- 'आतंकी को 250 से ज्यादा अहम ठिकानों के फोटो और वीडियो भेजे', जासूसी और बिजनौर मामले की जांच करेगी NIA

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।