गाजियाबाद NDRF कैंप में विजयादशमी की धूम, जवानों ने की शस्त्र पूजा; ढोल-नगाड़ों के साथ निकाली भव्य झांकी
गाजियाबाद में एनडीआरएफ की 8वीं वाहिनी ने दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया, जिसमें अधिकारियों और जवानों ने पारंपरिक रूप से शस्त्र पूजन किया।
-1792487396616_m.webp)
दशहरा पर गाजियाबाद NDRF ने किया शस्त्र पूजन
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। दशहरा के मौके पर मंगलवार को एनडीआरएफ के अफसरों और जवानों ने हथियारों की पूजा की। यह बटालियन देश ही नहीं विदेशों में भी आपदा राहत एवं रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए 24 घंटे तैयार रहती है। जवानो को आपदा राहत अभियान संचालित करने को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
इसी क्रम में मंगलवार को कमला नेहरू नगर स्थित 8वीं वाहिनी राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), गाजियाबाद परिसर में विजयादशमी का पर्व पारंपरिक श्रद्धा, उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।इस अवसर पर प्रातःकाल विधिवत शस्त्र पूजन किया गया।
रावण के पुतले का दहन
इसके उपरांत बैंड-बाजे एवं ढोल-नगाड़ों के साथ माता रानी की भव्य झांकी निकाली गई। जिसमे वाहिनी के समस्त अधिकारीगण, रेस्क्यूअर, उनके परिवारजन एवं बच्चे उत्साहपूर्वक सम्मिलित हुए। सायंकाल रावण के पुतले का दहन भी किया जाएगा, जो बुराई पर अच्छाई तथा असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है।
इस अवसर पर वाहिनी के कमांडेंट सुदेश कुमार ने सभी रेस्क्यूअर एवं उनके परिवारजनों को विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विजयादशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। यह पर्व भारतीय संस्कृति में वीरता, शौर्य एवं धर्म के प्रति आस्था का संदेश देता है।
कमांडेंट ने कहा कि एनडीआरएफ केवल एक बल ही नहीं, बल्कि एक परिवार है, जिसमें देश के विभिन्न क्षेत्रों की सांस्कृतिक विविधताओं का सम्मान करते हुए सभी त्योहार आपसी सौहार्द, एकता एवं भाईचारे के साथ हर्षोल्लासपूर्वक मनाए जाते है।
यह भी पढ़ें- गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर बड़ी चूक, CCTV और जवानों के रहते OHE पोल पर चढ़ा युवक; करंट लगने से झुलसा
यह भी पढ़ें- गाजियाबाद के बाजारों का सूरतेहाल, ग्राहक हो चाहे दुकानदार...अतिक्रमण से सभी का हाल बेहाल
