विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर बड़ी चूक, CCTV और जवानों के रहते OHE पोल पर चढ़ा युवक; करंट लगने से झुलसा

Published: Tue, 20 Oct 2026 02:39 PM (IST)

गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर एक युवक ओएचई पोल पर चढ़ गया, जिससे वह करंट लगने से बुरी तरह झुलस गया। ...और पढ़ें

घायल युवक अस्पताल में भर्ती।

घायल युवक अस्पताल में भर्ती।

HighLights

  1. गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर युवक ओएचई पोल पर चढ़ा।

  2. करंट लगने से बुरी तरह झुलसा, अस्पताल में भर्ती।

  3. रेलवे सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल।

मदन पांचाल गाजियाबाद। रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने सुरक्षा व्यवस्था एवं विशेष निगरानी के लिए जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगा रखे हैं और जवान भी गस्त करते रहते हैं लेकिन मंगलवार सुबह को एक युवक ने इस सुरक्षा व्यवस्था में सेंध लगाते हुए प्लेटफार्म नंबर चार एवं पांच के बीच की रेलवे लाइन पर बिछी ओएचई लाइन के पोल पर चढ़ गया।

करंट से युवक बुरी तरह झुलस गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर आरपीएफ की टीम ने युवक को तुरंत जिला एमएमजी अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। सीएमएस डॉक्टर राकेश कुमार ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद युवक को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

छत्तीसगढ़ का रहने वाला है युवक

पहले युवक का पत्राचार अज्ञात में किया गया लेकिन बाद में युवक की पहचान छत्तीसगढ़ निवासी 18 वर्षीय सुरेंद्र के रूप में हुई है। सीएमएस ने बताया कि रेलवे हॉस्पिटल की बजाय युवक को तुरंत भर्ती करने और इलाज करने का पत्र स्टेशन अधीक्षक की और से भेजा गया है।

उनकी आपत्ति है कि रेलवे स्टेशन पर घायल होने वालों को पहले रेलवे हॉस्पिटल में भर्ती किया जाना चाहिए। प्राथमिक उपचार भी किया जाना चाहिए लेकिन चिट्ठी बनाकर सीधे एंबुलेंस बुलाकर घायलों को जिला एमएमजी अस्पताल भेज दिया जाता है।

सीएमएस ने बताया कि युवक की हालत गंभीर होने के चलते हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। इससे पहले भी कई घायलों को सीधे अस्पताल भेजा गया है।इस संबंध में रेलवे को पत्र लिखकर अवगत कराया गया है।