विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 11, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ghaziabad: ख्वाहिश पूरी नहीं कर सकी मां तो बेटे ने फांसी लगाकर दी जान, बुलेट और मोबाइल दिलाने की कर रहा था जिद

By Avaneesh kumar MishraEdited By: Abhishek Tiwari
Published: Tue, 11 Oct 2022 08:48 AM (IST)Updated: Tue, 11 Oct 2022 08:58 AM (IST)

Ghaziabad News इंदिरापुरम कोतवाली क्षेत्र के शिप्रा सनसिटी में एक युवक ने फांसी लगाकर सुसाइड कर ली। बताया जा रहा ...और पढ़ें

Ghaziabad: शिप्रा सनसिटी में युवक ने लगाई फांसी
Ghaziabad: शिप्रा सनसिटी में युवक ने लगाई फांसी

गाजियाबाद, जागरण संवाददाता। इंदिरापुरम कोतवाली क्षेत्र के शिप्रा सनसिटी फेज वन में सोमवार को 18 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

11वीं के बाद छोड़ दी थी पढ़ाई

पुलिस के अनुसार, शिप्रा सनसिटी फेज वन में 18 वर्षीय पारस मां सुषमा के साथ रहता था। उसके माता-पिता का तलाक हो चुका है। पारस ने 11वीं के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। सोमवार देर शाम तक पारस के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था।

Ghaziabad News: पति से कहासुनी के बाद सोसायटी की 10वीं मंजिल से कूदकर महिला ने दी जान, विदेश में रहता है बेटा

शाम करीब साढ़े सात बजे उसकी मां ने आवाज लगाई। काफी देर तक आवाज लगाने के बावजूद कोई उत्तर नहीं मिला। उन्होंने खिड़की से झांककर देखा तो उनके होश उड़ गए। पारस का शव छत के पंखे से बंधे फंदे से लटक रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Ghaziabad: मार्केट में महिला-किशोरी ने कहा- सुनो बहन जी...और बेटे को इस हालत में मिली मां; हुई थी ये वारदात

जांच में आया कि उसने दिन में ही आत्महत्या कर ली थी। वह अपनी मां से बुलेट मोटरसाइकिल व नया मोबाइल दिलाने की जिद कर रहा था। उसकी मां असमर्थता जता रही थी। माना जा रहा है कि इसी से नाराज होकर उसने यह कदम उठाया है। उसने करीब साल भर पहले नींद की गोलियां खाकर आत्महत्या की कोशिश की थी।

बड़े भाई ने भी की थी आत्महत्या

जानकारी मिली है पारस तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसके सबसे बड़े भाई ने करीब छह साल पहले आत्महत्या की थी। अब पारस ने कर लिया। इससे उसकी मां पूरी तरह से टूट गई है। इंदिरापुरम कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवपाल सिंह ने बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।