Move to Jagran APP

दिल्ली से सटे गाजियाबाद में महिला को सरेआम बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई घटना; आरोपित गिरफ्तार

जानकारी सामने आई है कि आरोपित महिला के साथ छेड़छाड़ करता था और इसके विरोध में उसकी आरोपित ने पिटाई की।

By JP YadavEdited By: Published: Tue, 15 Sep 2020 07:12 PM (IST)Updated: Tue, 15 Sep 2020 07:12 PM (IST)
दिल्ली से सटे गाजियाबाद में महिला को सरेआम बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई घटना; आरोपित गिरफ्तार
दिल्ली से सटे गाजियाबाद में महिला को सरेआम बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई घटना; आरोपित गिरफ्तार

नई दिल्ली [आयुष गंगवार]। दिल्ली से सटे गाजियाबाद में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। थाना कवि नगर इलाके में छेड़खानी का विरोध करने पर नाराज युवक ने महिला को इतनी बेरहमी से पीटा कि वह सड़क पर ही बेहोश हो गई। पहले महिला को हाथों से पीटा फिर उसके सिर पर कुर्सी दे मारी। वह ऐसा तब तक करता रहा, जब तब वह बेहोश नहीं हो गई। इसके बाद सीसीटीवी के जरिये पूरी वारदात सामने आई तो पुलिस ने आरोपित को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, यह भी जानकारी सामने आई है कि आरोपित महिला के साथ छेड़छाड़ करता था और इसके विरोध में उसकी आरोपित ने पिटाई की।

loksabha election banner

छेड़छाड़ के विरोध पर ही महिला को पीटा

सीसीटीवी फुटेज से पता चल रहा है कि छेड़छाड़ और अश्लील इशारे के विरोध पर आरोपित ने पीड़ित महिला पर हमला कर दिया। घटना 12 सितंबर को थाना कविनगर क्षेत्र के एक गांव की है। महिला ने बताया कि वह छत पर व्यायाम करने जाती थी। आरोपित भी अपने घर की छत से अश्लील इशारे करता था। परेशान होकर उन्होंने छत पर जाना छोड़ दिया, लेकिन आरोपित आते-जाते परेशान करने लगा। 12 सितंबर की दोपहर वह पास की दुकान पर सामान लेने गई थीं। इसी दौरान आरोपित ने हमला कर दिया। उनसे मारपीट कर कपड़े तक फाड़ दिए। पीड़िता ने बचकर भागने की कोशिश की तो दुकान पर रखी कुर्सी दे मारी। शोर सुन आए स्वजन ने उन्हें बमुश्किल बचाया, जिसके बाद आरोपित फरार हो गया। एसएचओ नागेंद्र चौबे ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपित की तलाश की जा रही है।

पढ़िये- सिलसिलेवार घटनाक्रम

घटना के मुताबिक, आरडीसी की फाइनेंस कंपनी की महिला कर्मी ने एरिया मैनेजर पर छेड़छाड़ व उत्पीड़न का आरोप लगाया है। सोमवार को थाने पहुंची पीड़िता ने शिकायत दी। विजयनगर क्षेत्र में रहने वाली महिला ने बताया कि कंपनी में कार्यरत एक परिचित के माध्यम से एक साल पूर्व उन्होंने यहां ज्वॉइनिंग की थी। इसके बाद परिचित ने उनसे छेड़छाड़ शुरू कर दी। मैसेज भेज संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा।

वहीं, जब कंपनी के एचआर विभाग में शिकायत की तो आरोपित ने परेशान करना बंद कर दिया, लेकिन कुछ दिन बाद एरिया मैनेजर ने केबिन में बुलाकर आरोपित के खिलाफ सभी स्क्रीनशॉट व कॉल रिकॉर्डिंग डिलीट करा दीं, तभी से एरिया मैनेजर उनसे अश्लीलता कर रहा है। साथ ही काम के दौरान भी परेशान किया जाता है।

इसके बाद दोबारा एचआर को शिकायत भेजी, लेकिन सुनवाई अब तक सुनवाई नहीं हुई। इससे परेशान होकर पीड़िता को पुलिस से गुहार लगानी पड़ी। एसएचओ नागेंद्र चौबे ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है।

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.