विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ghaziabad New MLA: कौन हैं गाजियाबाद के नए विधायक संजीव शर्मा, सपा प्रत्याशी को दी जबरदस्त पटखनी

Published: Sat, 23 Nov 2024 02:15 PM (IST)

गाजियाबाद के नए विधायक संजीव शर्मा ने समाजवादी पार्टी के सिंह राज जाटव को 69 हजार से अधिक मतों से ...और पढ़ें

संजीव शर्मा गाजियाबाद के नए विधायक बन गए है।
संजीव शर्मा गाजियाबाद के नए विधायक बन गए है।

HighLights

  1. संजीव शर्मा ने समाजवादी पार्टी के सिंह राज जाटव को 69 हजार से अधिक मतों से हराया
  2. लोकसभा चुनाव में अतुल गर्ग के जीतने के बाद गाजियाबाद शहर की सीट खाली हो गई थी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। संजीव शर्मा गाजियाबाद के नए विधायक बन गए है। उन्होंने समाजवादी पार्टी के सिंह राज जाटव को 69 हजार से अधिक मतों से हराया। 25वें राउंड की गिनती के बाद संजीव शर्मा को 96,878 मत मिले, जबकि सपा प्रत्याशी को 27174 मत मिले। तीसरे नंबर पर बसपा के प्रत्याशी पीएन गर्ग रहे, जिन्हें 10729 मत हासिल हुए।

बता दें, लोकसभा चुनाव में अतुल गर्ग के जीतने के बाद यह सीट खाली हो गई थी। इसके बाद पार्टी ने इस जीत को कायम रखने के लिए सबसे विश्वस्त शख्स संजीव शर्मा को टिकट दिया। संजीव शर्मा साल 2007 में भाजपा में शामिल हुए थे, तब पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मुरली मनोहर जोशी ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई थी। संजीव शर्मा ने गाजियाबाद महानगर में संगठन को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई थी।

चुनाव प्रचार के दौरान संजीव शर्मा जीत की मुद्रा दिखाते हुए। फोटो साभार- सोशल मीडिया

संजीव शर्मा ने युवाओं को पार्टी में जोड़ा

भाजपा में आने के बाद संजीव शर्मा को पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी दी। उन्होंने भारतीय जनता युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष पद पर तीन वर्ष तक काम किया। इस दौरान पार्टी को मजबूत करने के लिए उन्होंने युवाओं को पार्टी से जोड़ा। उनके काम से खुश होकर पार्टी ने उन्हें सूचना एवं रोजगार प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक बनाया। साल 2013 में उन्हें भारतीय जनता पार्टी का महानगर महामंत्री बनाया। इस दौरान उन्होंने प्रचार-प्रसार विभाग के क्षेत्रीय संयोजक का कार्यभार संभाला।

भाजपा के महानगर अध्यक्ष का पद संभाला

साल 2019 में भाजपा के महानगर अध्यक्ष के रूप में उनको जिम्मेदारी सौंपी गई। संजीव के महानगर अध्यक्ष बनने के बाद 2022 के विधानसभा चुनाव में गाजियाबाद महानगर के अंतर्गत आने वाली गाजियाबाद शहर, साहिबाबाद और मुरादनगर विधानसभा क्षेत्र में तीनों विधायकों ने जबर्दस्त जीत हासिल की। ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में दोनों ब्लॉक प्रमुख को जीत मिली।

महापौर चुनाव में मिली जबर्दस्त जीत

इसके बाद जिला पंचायत अध्यक्ष के पद पर भी भाजपा ने कब्जा जमाया। नगर निगम के चुनाव में पार्टी ने महापौर के साथ-साथ 67 पार्षदों के साथ रिकॉर्ड जीत हासिल की। इसके बाद वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में गाजियाबाद से सांसद प्रत्याशी अतुल गर्ग ने जीत हासिल की। चुनाव में लगातार भाजपा प्रत्याशियों की जीत को लेकर संगठन को मजबूत करने में संजीव शर्मा की अहम भूमिका रही। इस कारण अब विधायकी जीतने में संजीव शर्मा सफल रहे।

यह भी पढ़ें- Ghaziabad Bypoll Results 2024 LIVE: गाजियाबाद शहर से भाजपा को मिली बड़ी जीत, संजीव शर्मा बने विधायक