विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ghaziabad Bypoll Results 2024 LIVE: गाजियाबाद शहर से भाजपा को मिली बड़ी जीत, संजीव शर्मा बने विधायक

Published: Sat, 23 Nov 2024 06:09 AM (IST)Updated: Sat, 23 Nov 2024 01:44 PM (IST)

गाजियाबाद उपचुनाव के लिए 20 नवंबर को मतदान हुआ था। जिसका नतीजा आज शनिवार को आ गया। गोविंदपुरम अनाज मंडी ...और पढ़ें

गाजियाबाद उपचुनाव में बीजेपी के संजीव शर्मा को मिली जीत। फोटो- जागरण ग्राफिक्स।
गाजियाबाद उपचुनाव में बीजेपी के संजीव शर्मा को मिली जीत। फोटो- जागरण ग्राफिक्स।

HighLights

  1. गोविंदपुरम अनाज मंडी में हो रही विधानसभा उपचुनाव के वोटों की गिनती
  2. इस बार विधानसभा चुनाव में 14 प्रत्याशी मैदान में, 12 साल में चौथा चुनाव

डिजिटल डेस्क, गाजियाबाद। गोविंदपुरम अनाज मंडी में गाजियाबाद शहर विधानसभा उपचुनाव के वोटों की गिनती अब खत्म हो चुकी है। इसी के साथ ही भाजपा के संजीव शर्मा 69,304 मतों से यह चुनाव जीत गए हैं। यहां सपा के सिंह राज जाटव को मात्र 27,174 वोट मिले जबकि संजीव शर्मा को 96,878 वोट मिले। वहीं तीसरे स्थान पर रहे बसपा के पीएन गर्ग को 10729 वोट मिले।

25वां राउंड

  • संजीव शर्मा (भाजपा) - 96550
  • सिंह राज जाटव (सपा)- 27174
  • पीएन गर्ग (बसपा)- 10729

राउंड 24 की मतगणना के बाद

  • संजीव शर्मा (भाजपा)- 96773
  • सिंह राज जाटव (सपा)- 27070
  • पीएन गर्ग (बीएसपी) - 10699

भाजपा के संजीव शर्मा 69307 वोट से आगे।

राउंड 23 की मतगणना के बाद

  • संजीव शर्मा - भाजपा 90099
  • सिंह राज जाटव - सपा 26536
  • पीएन गर्ग बीएसपी - 10386

भाजपा के संजीव शर्मा 63563 वोट से आगे।

15वां राउंड

  • संजीव शर्मा (भाजपा )- 57,131
  • सिंह राज जाटव (सपा)- 18,819
  • पीएन गर्ग (बसपा) - 6,603

38,312 वोट से भाजपा प्रत्याशी आगे

14वां राउंड

  • संजीव शर्मा (भाजपा)- 56459
  • सिंह राज जाटव (सपा) - 15819
  • पीएन गर्ग (बसपा)- 6,500

40,640 वोट से भाजपा प्रत्याशी आगे

13वां राउंड

  • संजीव शर्मा (भाजपा)- 54,734
  • सिंह राज जाटव (सपा)- 13,417
  • पीएन गर्ग (बसपा)- 6,388

41,317  वोट से भाजपा प्रत्याशी आगे

84,580 वोटों की कुल गिनती हुई है।

12वां राउंड 

  • संजीव शर्मा (भाजपा)- 50293
  • सिंह राज जाटव (सपा)- 12286
  • पीएन गर्ग (बीएसपी)- 5855

भाजपा के संजीव शर्मा 38007 वोट से आगे।

11वां राउंड

  • संजीव शर्मा (भाजपा) - 45,703
  • सिंह राज जाटव (सपा) - 11,322
  • पीएन गर्ग (बसपा) - 5,124

34,381 वोट से भाजपा प्रत्याशी आगे

दसवां राउंड

  • संजीव शर्मा (भाजपा)- 42,287
  • सिंह राज जाटव (सपा) - 10,317
  • पीएन गर्ग (बसपा) - 4,026

31,970 वोट से भाजपा प्रत्याशी आगे

64,611 वोटों की कुल गिनती हुई है

नौवां राउंड

  • संजीव शर्मा (भाजपा) - 39,906
  • सिंह राज जाटव (सपा) - 9,639
  • पीएन गर्ग (बसपा)- 3,197

30,267 वोट से भाजपा प्रत्याशी आगे

59,590 वोटों की कुल गिनती हुई है

आठवां राउंड

  • संजीव शर्मा (भाजपा)- 34,481
  • सिंह राज जाटव (सपा)- 9,094
  • पीएन गर्ग (बसपा)- 3,036

22, 387 वोट से भाजपा प्रत्याशी आगे

52,819 वोटों की कुल गिनती हुई है

सातवां राउंड

  • संजीव शर्मा (भाजपा) - 30126
  • सिंह राज जाटव (सपा)- 7755
  • पीएन गर्ग (बसपा) - 2567

22, 371 वोट से भाजपा प्रत्याशी आगे

46, 068 वोटों की कुल गिनती हुई है

छठा राउंड

  • संजीव शर्मा (भाजपा) - 25,806
  • सिंह राज जाटव (सपा) - 5,943
  • पीएन गर्ग (बसपा)- 2,168

19, 863 वोट से भाजपा प्रत्याशी आगे

पांचवा राउंड

  • संजीव शर्मा (भाजपा)- 22,444
  • सिंह राज जाटव (सपा)- 4,267
  • पीएन गर्ग (बसपा)- 1,698

18, 177 वोट से भाजपा प्रत्याशी आगे

अब तक टोटल वोट की गिनती - 32, 484

चौथा राउंड

  • संजीव शर्मा (भाजपा) - 17,745
  • सिंह राज जाटव (सपा)- 2,711
  • पीएन गर्ग (बसपा )- 1,465

15, 034 वोट से भाजपा प्रत्याशी आगे

अब तक टोटल वोट की गिनती - 25, 451

तीसरा राउंड

  • संजीव शर्मा (भाजपा) - 13627
  • सिंह राज जाटव (सपा) - 1885
  • पीएन गर्ग (बसपा) - 997

अब तक टोटल वोट की गिनती - 18788

दूसरा राउंड

  • संजीव शर्मा (भाजपा )- 10112
  • सिंह राज जाटव (सपा) - 1276
  • पीएन गर्ग (बसपा)- 618

अब तक टोटल वोट की गिनती - 13197 

पहले राउंड की गिनती में संजीव शर्मा को बढ़त

  • संजीव शर्मा (भाजपा) - 3625
  • सिंह राज जाटव (सपा) - 560
  • पीएन गर्ग (बसपा) - 451

अब तक कुल वोटों की गिनती - 5,473

रुझानों में भाजपा आगे

गाजियाबाद शहर विधानसभा में पहले राउंड में भाजपा प्रत्याशी संजीव शर्मा 3000 मतों से आगे सपा के सिंह राज को मिले 560 वोट।

दोपहर करीब एक बजे तक चुनाव का परिणाम आ जाएगा और गाजियाबाद शहर विधानसभा को अपना नया विधायक मिल जाएगा। हालांकि इस बार गाजियाबाद में वोटिंग प्रतिशत कम रहा। 20 नवंबर को हुए मतदान में मात्र 33.30 प्रतिशत ही वोटिंग हुई थी।

प्रमुख दलों के प्रत्याशी

विधानसभा चुनाव में 14 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें किसके सिर जीत का ताज सजेगा, इसका फैसला आज आ जाएगा। बीजेपी की ओर से संजीव शर्मा, सपा कांग्रेस गठबंधन से सिंहराज जाटव, बसपा से परमानंद गर्ग और आज समाज पार्टी से सतपाल चौधरी उम्मीदवार हैं। 

नतीजे से पहले जीत के लिए सभी प्रत्याशी भर रहे दम

विधानसभा गाजियाबाद में हुए उपचुनाव को लेकर भाजपा, सपा और बसपा प्रत्याशी अपनी-अपनी जीत को लेकर पूरी तरह आश्वस्त हैं। सभी प्रत्याशियों का मानना है कि जनता ने उन्हें वोट के रूप में आर्शीवाद दिया है और शनिवार को मतगणना के बाद आने वाले परिणाम उनके पक्ष में होंगे। मतगणना को लेकर तीनों प्रमुख पार्टियों की ओर से तैयारी पूरी कर ली है।

गोविंदपुरम मुख्य मार्ग पर डायवर्जन

ट्रैफिक पुलिस ने वाहन पार्किंग के लिए स्थान चिन्हित किए हैं। मतगणना के दौरान गोविंदपुरम मुख्य मार्ग पर डायवर्जन भी रहेगा। डायवर्जन सुबह पांच बजे से शुरू होकर शाम को वोटों की गिनती पूरी होने तक लागू रहेगा।

अतुल गर्ग के इस्तीफे से खाली हुई थी यह सीट

छह महीने पहले लोकसभा चुनाव में भाजपा ने गाजियाबाद शहर विधानसभा क्षेत्र के विधायक अतुल गर्ग को प्रत्याशी बनाकर चुनाव मैदान में उतारा था।

अतुल गर्ग ने लोकसभा चुनाव में जीत के बाद विधानसभा सदस्य के पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद यह सीट खाली हुआ था और यहां से संजीव शर्मा को बीजेपी ने उतारा है।

12 सालों में चौथा विधानसभा चुनाव

इस क्षेत्र का परिसीमन वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव से पहले हुआ था। इस विधानसभा क्षेत्र में यह पिछले 12 वर्षों में चौथा विधानसभा चुनाव है। इससे पहले वर्ष 2012, 2017, 2022 में चुनाव हुआ था।

इसमें एक बार बसपा प्रत्याशी सुरेश बंसल और दो बार भाजपा प्रत्याशी अतुल गर्ग को जीत हासिल हुई है। सुरेश बंसल का निधन हो चुका है, अतुल गर्ग अब जिले के सांसद हैं।

यह भी पढ़ें- Ghaziabad By-Election Counting: गोविंदपुरम अनाज मंडी में होगी मतगणना, ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू; देखें रूट