विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ghaziabad By-Election Counting: गोविंदपुरम अनाज मंडी में होगी मतगणना, ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू; देखें रूट

Published: Fri, 22 Nov 2024 01:38 PM (IST)Updated: Fri, 22 Nov 2024 01:51 PM (IST)

Ghaziabad By-Election Results गाजियाबाद उपचुनाव में 23 नवंबर को गोविंदपुरम अनाज मंडी में वोटों की गिनती होगी। मतगणना के दौरान ...और पढ़ें

Ghaziabad Election Results: गाजियाबाद उपचुनाव गोविंदपुरम में वोटों की गिनती के लिए ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी
Ghaziabad Election Results: गाजियाबाद उपचुनाव गोविंदपुरम में वोटों की गिनती के लिए ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी

HighLights

  1. मतगणना के दौरान गोविंदपुरम मुख्य मार्ग पर ट्रैफिक रहेगा डायवर्ट।
  2. डायवर्जन सुबह पांच बजे से शाम को वोटों की गिनती पूरी होने तक रहेगा लागू।

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। Ghaziabad Upchunav Couting: गाजियाबाद विधानसभा उपचुनाव में 23 नवंबर को गोविंदपुरम अनाज मंडी में वोटों की गिनती होगी। मतगणना के दौरान गोविंदपुरम मुख्य मार्ग पर ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा। गोविंदपुरम पुलिस चौकी से डीडीपीएस स्कूल के बीच वाहन नहीं चलेंगे।

मतगणना में आने वाले कर्मचारियों, अधिकारियों, मीडियाकर्मियों के लिए एनडीआरएफ मैदान में पांच जगहों पर पार्किंग की व्यवस्था रहेगी। हापुड़ रोड पर यातायात नहीं रोका जाएगा। डायवर्जन सुबह पांच बजे से शुरू होकर शाम को वोटों की गिनती पूरी होने तक लागू रहेगा।

यातायात पुलिस ने डायवर्जन प्लान जारी करते हुए बताया कि परेशानी होने पर वाहन चालक हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

यह रहेगा डायवर्जन

  • गाविंदपुरम पुलिस चौकी से कनक फार्म हाउस तिराहा के बीच सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद रहेगी।
  • पीएनबी बैंक तिराहा गोविंदपुरम से डीडीपीएस स्कूल के बीच सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन पूर्ण रूप से बंद रहेगा।

हेल्पलाइन नंबर

  • यातायात हेल्पलाइन
  • 9643322904, 01202986100
  • यातायात निरीक्षक, मुख्यालय- संतोष सिंह चौहान 7007847097
  • यातायात निरीक्षक, द्वितीय- मनोज कुमार सिंह- 8130674912

पार्किंग व्यवस्था

  • मतगणना में आने वाले जनप्रतिनिधि और प्रत्याशी एनडीआरएफ कट से मुड़कर एनडीआरएफ ग्राउंड में पार्किंग पी-एक में वाहनों को खड़ा कर पैदल डीडीपीएस तिराहा होकर नवीन अनाज मंडी गेट नंबर-दो से प्रवेश करेंगे।
  • मतगणना में आने वाले मतगणना एजेंट के वाहन एनडीआरएफ ग्राउंड में बनायी गयी पार्किंग पी-दो में वाहनों को खड़ा कर पैदल डीडीपीएस तिराहा होकर नवीन अनाज मंडी गेट नंबर-दो से प्रवेश करेंगे।
  • मतगणना ड्यूटी में आने वाले मतगणना कार्मिक एनडीआरएफ ग्राउंड में बनाई गई पार्किंग पी-तीन में वाहन खड़ा कर अनाज मंडी गेट नंबर-दो से प्रवेश करेंगे।
  • मतगणना के दौरान सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मी एनडीआरएफ ग्राउंड में बनाई गई पार्किंग पी-चार में वाहनों को खड़ा कर अपने ड्यूटी प्वाइंट पर जाएंगे।
  • मीडियाकर्मियों के वाहन भी एनडीआरएफ ग्राउंड में बनाई गई पी-पांच पार्किंग में खड़े होंगे। मीडियाकर्मियों को भी अनाज मंडी में प्रवेश गेट नंबर-दो से होगा।
  • पासधारक जनप्रतिनिधि, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के वाहनों की पार्किंग व्यवस्था डीडीपीएस स्कूल में बनाई गई पार्किंग पी-छह में होगी।

एक ही विधानसभा क्षेत्र के वोटों की गिनती होने से हापुड़ रोड पर यातायात बाधित नहीं होगा। वाहनों की पार्किंग एनडीआरएफ मैदान में होगी। पीयूष कुमार सिंह, एडीसीपी ट्रैफिक

यह भी पढ़ें: Ghaziabad Upchunav: कम मतदान प्रतिशत ने बढ़ाईं दिल की धड़कनें, 23 नवंबर को होगा 14 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला

यह भी पढ़ें: Ghaziabad By-Election Voting: गाजियाबाद में नहीं दिखा वोटिंग का उत्साह, उपचुनाव में सिर्फ 33.30 प्रतिशत ही हुआ मतदान