Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ghaziabad News: पूरी होती तो मोहम्मद की आस तो उत्तर प्रदेश में हो सकती थी बड़ी आतंकी घटना

    By Jagran NewsEdited By: JP Yadav
    Updated: Sat, 15 Oct 2022 10:42 AM (IST)

    Suspected Terrorist Aas Mohammad माना जा रहा है कि यदि आस मोहम्मद मंदिर में घुसने और मठ से जुड़ने में कामयाब हो जाता तो वह अपने संगठन के अन्य साथियों को भी मठ की अन्य शाखाओं में घुसा देता। इसके बाद संगठन के इरादे और आसान हो सकते थे।

    Hero Image
    गाजियाबाद पुलिस की गिरफ्त में आस मोहम्मद। फाइल फोटो।

    गाजियाबाद, जागरण संवाददाता। गाजियाबाद जिले में मसूरी थाना क्षेत्र के प्राचीन नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में घुसे आस मोहम्मद के इरादे काफी खतरनाक थे। उससे पूछताछ के बाद पुलिस व सुरक्षा एजेंसियों को चौंकाने वाली जानकारियां हाथ लगी हैं। वह इकला स्थित मंदिर में साधु बनकर अखाड़े की गतिविधियों पर नजर रखना चाहता था। इस इरादे से उसे मंदिर में भेजा गया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मंसूबे होते सफल तो घट सकती थी बड़ी घटना

     सुरक्षा एजेंसियां उसके पीछे के नेटवर्क, कट्टरपंथी संगठन व आकाओं के बारे में पता लगा रही हैं। यदि वह अपने मंसूबों में कामयाब हो जाता तो बड़ी घटना हो सकती थी। बता दें कि इकला का नर्मदेश्वर महादेव मंदिर श्री पंचदशनाम जूना अखाड़े का महत्वपूर्ण अंग है और यहां दो साल पूर्व शरीर त्याग चुके महंत खड़ेश्वरी महाराज की समाधि है। यहां अखाड़े के बड़े धर्माचार्यों, महामंडलेश्वरों व अन्य बड़े पदाधिकारियों का आना-जाना लगा रहता है।

    खतरनाक साजिश की थी तैयारी

    जूना अखाड़े के सन्यासी हिंदू धर्म की रक्षा और जिहादियों के खिलाफ सबसे अधिक आवाज उठाते हैं। इसके चलते जूना अखाड़े से जुड़े लोगों को सबसे अधिक धमकी मिलती है। आस मोहम्मद जिहाद के खिलाफ बोलने वालों की टोह लेना चाहता था और अखाड़े से जुड़े लोगों की गतिविधियों पर निगाह रखने के लिए आया था। उसकी जानकारी पर उसके संगठन के लोग खतरनाक साजिश को अंजाम दे सकते थे। 

    सेवादारों को आस के पास से मिले थे फर्जी दस्तावेज

    आस मोहम्मद ने मठ में प्रवेश के लिए ही उसने साधु का वेश धारण किया था और हिंदू धर्म अपनाने के फर्जी दस्तावेज तैयार कराए थे। सेवादारों ने यह दस्तावेज उसके पास से बरामद किए थे, लेकिन उसके मंसूबों को कामयाबी मिलने से पहले ही संदेह होने पर उसे सेवादारों ने दबोच लिया था।

    जोन के अधिकारी भी दे चुके हैं निर्देश

    आस मोहम्मद के मंदिर में घुसने और उसके लव जिहाद की साजिश में शामिल होने व उसके खतरनाक इरादों की भनक लगने के बाद अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन राजीव सभरवाल व आइजी रेंज प्रवीण कुमार भी कई बार पुलिस के अधिकारियों को निर्देश दे चुके हैं। सूत्रों का कहना है कि बृहस्पतिवार को आइजी रेंज प्रवीण कुमार मसूरी पहुंचे और पूरे प्रकरण में जानकारी लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए।

    महामंडलेश्वर प्रबोधानंद व यति नरसिंहानंद को मिल चुकी हैं धमकी

    श्री पंचदशनाम जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानंद गिरि व यति नरसिंहानंद गिरि पूर्व में जिहादियों के खिलाफ बयान देते रहे हैं। उन्हें कई बार सिर कलम करने की धमकी मिल चुकी हैं।

    Ghaziabad: हिंदू युवतियों के साथ दरिंदगी करता आस मोहम्मद, देश में कई जगह लड़कियों को बनाया लव जिहाद का शिकार

     New Delhi: हेड कांस्टेबल रतन लाल की हत्या में भगोड़ा घोषित युवती नोएडा से हुई गिरफ्तार