विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 15, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गाजियाबाद में एलिवेटेड रोड पर पुरुषों को देखकर अश्लील इशारा कर रही थीं 2 महिलाएं, गिरफ्तार

By Avaneesh kumar MishraEdited By: Abhishek Tiwari
Published: Sat, 15 Oct 2022 01:26 PM (IST)

Ghaziabad News दिल्ली से सटे गाजियाबाद में एलिवेटेड रोड पर पुरुषों को देखकर अश्लील इशारा करने के आरोप में दो ...और पढ़ें

गाजियाबाद में एलिवेटेड रोड पर पुरुषों को देखकर अश्लील इशारा कर रही थीं दो महिलाएं, गिरफ्तार
गाजियाबाद में एलिवेटेड रोड पर पुरुषों को देखकर अश्लील इशारा कर रही थीं दो महिलाएं, गिरफ्तार

गाजियाबाद, जागरण संवाददाता। एंटी रोमियो स्क्वाड ने इंदिरापुरम कोतवाली क्षेत्र में एलिवेटेड रोड पर पुरुषों को देखकर अश्लील इशारे करने वाली दो महिलाओं को दबोचा है। उनके खिलाफ इंदिरापुरम कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज हुई है।

गा रही थींं अश्लील गाने

महिला उपनिरीक्ष मंजू सिंह शुक्रवार शाम एंटी रोमियो स्क्वाड के साथ वसुंधरा में चेकिंग कर रही थीं। मुखबिर से उन्हें सूचना मिली कि एलिवेटेड रोड के डाउन लेन पर दो महिलाएं खड़ी हैं। वह अश्लील गाने गा रही हैं। पुरुष व युवाओं को देखकर अश्लील इशारे कर रही हैं। गलत काम करने के लिए बुला रही हैं।

सूचना पर वह एंटी रोमियो स्क्वाड के साथ मौके पर पहुंचीं। सूचना सही निकली। मौके से दो महिलाएं गिरफ्तार की गईं। मंजू सिंह ने उनके खिलाफ इंदिरापुरम कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। दोनों महिलाएं साहिबाबाद कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली हैं।

साहिबाबाद में पकड़ा गया था मनचला

उधर, एक अन्य मामले में एंटी रोमियो स्क्वाड ने छह अक्टूबर को साहिबाबाद कोतवाली क्षेत्र के नीलमणि कालोनी अर्थला पुश्ता के पास लड़कियों पर फब्तियां कसने वाले स्थानीय निवासी 48 वर्षीय राशिद को गिरफ्तार किया था। महिला उपनिरीक्षक राखी शर्मा ने उसके खिलाफ साहिबाबाद कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उस पर लड़कियों व महिलाओं को देखकर अश्लील गाना गाने और इशारा करने का आरोप था।

उसकी इस हरकत से लड़कियों व महिलाओं को समस्या हो रही थी। अब महिलाओं द्वारा इस तरह की हरकत करना सामने आया। पुलिस क्षेत्राधिकारी साहिबाबाद स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले में उचित विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Ghaziabad: लोनी विधायक के रिश्तेदार के घर डाका डालने की कोशिश, कच्छा-बनियान गिरोह की ओर इशारा कर रहे साक्ष्य

Ghaziabad News: पूरी होती तो मोहम्मद की आस तो उत्तर प्रदेश में हो सकती थी बड़ी आतंकी घटना