विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गाजियाबाद में दो बच्चियों से हैवानियत, लिंक रोड में 7 और लोनी में 13 साल की बच्ची से दुष्कर्म; दो गिरफ्तार

By Avaneesh kumar MishraEdited By: Geetarjun
Published: Mon, 30 Jan 2023 12:32 AM (IST)

Ghaziabad Crime News लिंक रोड थाना क्षेत्र में सात और लोनी बार्डर में 13 साल की बच्ची के साथ हैवानियत हुई है। दोनों वारदात को पड़ोसियों ने अंजाम दिया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

गाजियाबाद में दो बच्चियों से हैवानियत, लिंक रोड में 7 और लोनी में 13 साल की बच्ची से दुष्कर्म
गाजियाबाद में दो बच्चियों से हैवानियत, लिंक रोड में 7 और लोनी में 13 साल की बच्ची से दुष्कर्म

गाजियाबाद, जागरण संवाददाता। लिंक रोड थाना क्षेत्र में सात और लोनी बार्डर में 13 साल की बच्ची के साथ हैवानियत हुई है। दोनों वारदात को पड़ोसियों ने अंजाम दिया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

लिंक रोड

लिंक रोड थाना क्षेत्र में सात साल की बच्ची परिवार के साथ रहती है। शुक्रवार को वह घर के छत पर खेल रही थी। उसी मकान में किराए पर रहने वाले 58 वर्षीय व्यक्ति ने झांसे से उसे कमरे में बुला लिया। उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। बच्ची डर कर घर चली गई। शनिवार रात में उसे दर्द हुआ।

स्वजन उसे उपचार के लिए डाक्टर के यहां ले गए तो घटना के बारे में जानकारी हुई। रविवार सुबह स्वजन उसे लेकर लिंक रोड थाना पहुंचे। पुलिस को लिखित शिकायत दी। पुलिस ने दुष्कर्म और लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया। उसे गिरफ्तार कर लिया। बच्ची को मेडिकल के लिए भेज दिया।

लोनी बार्डर

लोनी बार्डर थाना क्षेत्र में 13 वर्षीय किशोरी मां-बाप के साथ रहती है। 25 वर्षीय पड़ोसी युवक ने शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे सामान लेने का झांसा देकर उसे अपने कमरे में ले गया। वहां डरा-धमका कर उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची घर पहुंची तो काफी गुमशुम थी। मां को अनहोनी की आशंका हुई तो उससे पूछताछ की।

उसने रोते हुए आपबीती सुनाई तो मामले के बारे में जानकारी हुई। उसकी मां ने आरोपित के खिलाफ पुलिस को शिकायत दिया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म और लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया। उसे गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।

ये भी पढ़ें- Ghaziabad Cyber Crime: केवाईसी के नाम पर तीन लोगों से ठगे 6.50 लाख, लिंक भेजकर अकाउंट खाली कर रहे साइबर ठग

रिश्ते का बाबा गया जेल

लिंक रोड थाना क्षेत्र में शनिवार को चार वर्षीय बच्ची के साथ रिश्ते के बाबा ने दुष्कर्म किया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ के बाद रविवार को उसे जेल भेज दिया। वारदात के बाद से बच्ची काफी डरी-सहमी है।

सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के आरोपित पड़ोसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।- डा. दीक्षा शर्मा, पुलिस उपायुक्त, ट्रांस हिंडन

लोनी बार्डर थाना क्षेत्र में किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपित गिरफ्तार हो गया है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।- रजनीश कुमार उपाध्याय, सहायक पुलिस आयुक्त, लोनी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।