विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बुझ गया घर का चिराग: हादसे में एक किशोर की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Published: Mon, 18 Aug 2025 11:22 AM (IST)

गाजियाबाद के साहिबाबाद में हुए अलग-अलग हादसों में एक नाबालिग की मौत हो गई और दो युवतियां घायल हो गईं। ...और पढ़ें

अलग-अलग हादसों में नाबालिग की मौत हो गई। जागरण
अलग-अलग हादसों में नाबालिग की मौत हो गई। जागरण

HighLights

  1. गाजियाबाद में सड़क दुर्घटना में नाबालिग की मौत
  2. वैशाली मेट्रो के पास स्कूटी सवार दो युवतियां घायल
  3. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद (गाजियाबाद)। गाजियाबाद जनपद में टीएचए में अलग-अलग जगह हुए हादसों में एक नाबालिग की मौत हो गई जबकि, दो स्कूटी सवार युवतियां बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गईं। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

खोड़ा कॉलोनी निवासी अतीक अहमद के बेटे समीर (16) की रविवार सुबह पिकअप के टक्कर लगने से मौत हो गई। समीर सुबह अतीक के साथ मंडी जा रहा था तभी सामने से तेज रफ्तार पिकअप ने उसे टक्कर मार दी। मौके पर ही समीर ने दम तोड़ दिया। लोगों ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास भी किया लेकिन, वह तेजी से निकल गया।

एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे में तेज रफ्तार पिकअप की फुटेज मिली है। वाहन का नंबर ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- THAR से बाइक सवार को कुचलने वाला गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड के साथ पार्टी कर लौट रहा था आरोपी

वैशाली मेट्रो स्टेशन के पास शनिवार रात गलत दिशा में जा रही बाइक ने स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार वसुंधरा सेक्टर 18 स्थित अपेक्स सोसायटी निवासी अनीशा रावत और उनकी बहन चोटिल हो गए। पुलिस ने तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है।

एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी चेक किए जा रहे हैं।