Ghaziyabad News: पंजाब व हरियाणा में सबसे ज्यादा जलाई जा रही पराली, फिर गैस का चैंबर बनेगा एनसीआर
अक्टूबर-नवंबर आते-आते दिल्ली-एनसीआर गैस चेंबर बनाना शुरू हो जाता है। इस प्रदूषण के पीछे बड़ा कारक खेतों में जलाई जाने वाली पराली है। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा सेटेलाइट से पराली जलाने की घटनाओं की निगरानी की जाती है।
साहिबाबाद, गाजियाबाद। अक्टूबर-नवंबर आते-आते दिल्ली-एनसीआर गैस चेंबर बनाना शुरू हो जाता है। इस प्रदूषण के पीछे बड़ा कारक खेतों में जलाई जाने वाली पराली है। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा सेटेलाइट से पराली जलाने की घटनाओं की निगरानी की जाती है। इनके आंकड़ों के अनुसार उत्तर भारत में पंजाब और हरियाणा पराली जलाने में सबसे आगे हैं। रोचक बात यह है कि सबसे ज्यादा पराली जलाने वाले पंजाब में इसका असर बेहद कम होता है जबकि हरियाणा और दिल्ली एनसीआर की सांस फूलने लगती हैं।
पिछले साल दिल्ली में 55.6 प्रदूषण हुआ
बीते वर्ष के आंकड़े देखें को पराली जलाने से पंजाब में 14.1 प्रतिशत, हरियाणा में 66.3 प्रतिशत और दिल्ली एनसीआर में 55.6 प्रतिशत प्रदूषण हुआ। हरियाणा और दिल्ली एनसीआर में वाहनों और औद्योगिक इकाइयों के धुएं समेत अन्य कारकों से भी प्रदूषण होता है, जिससे यहां स्थिति गंभीर हो जाती है। भले ही पराली जलाने पर रोक है लेकिन आंकड़े देखें तो इस बार भी 15 सितंबर से अब तक 2873 स्थानों पर पराली जलाई गई। इसमें सर्वाधिक 2189 पंजाब, 464 हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 134 स्थानों पर पराली जलाई गई। इससे फिर दिल्ली एनसीआर गैस चैंबर बनने जाएगा।
किस वर्ष कहां कितनी जगह पराली जलाई गई :
राज्य (वर्ष 2022 ) (वर्ष 2021) (वर्ष 2020) (वर्ष 2019) (वर्ष 2018) (वर्ष 2017) (वर्ष 2016)
पंजाब 2189 71303 79093 67079 59684 67079 102379
हरियाणा 464 6987 5678 6363 9225 13085 15686
उत्तर प्रदेश 134 4242 4669 4230 6623 8784 9 709
दिल्ली 03 04
राजस्थान 37 1350
मध्य प्रदेश 46 8160
वर्ष 2021 में पराली के जलने से कहां कितना प्रदूषण का असर हुआ :
राज्य प्रदूषण प्रतिशत में
पंजाब 14.1
हरियाणा 66.3
उत्तर प्रदेश 8.4
दिल्ली 55.6
राजस्थान 23.1
मध्य प्रदेश 42.3
नवंबर माह में सबसे ज्यादा जलाई गई पराली, दो वर्ष के आंकड़े।
राज्य वर्ष 2021 वर्ष 2020
पंजाब 58080 48427
हरियाणा 4027 2610
उत्तर प्रदेश 3608 3577
राजस्थान 1226 -----
मध्य प्रदेश 7178 ------
दिल्ली 04 -----
वर्ष 2021 में 15 सितंबर से 30 नवंबर के बीच किस राज्य में कहां सबसे ज्यादा पराली जली :
राज्य जिला पराली जली
पंजाब संगरूर 9389
हरियाणा फतेहाबाद 1479
उत्तर प्रदेश शाहजहांपुर 423
राजस्थान हनुमानगढ़ 995
मध्य प्रदेश जबलपुर 1426