सागर कसाना ने 50 किमी की मैराथन दौड़ में जीता कांस्य पदक, दिया फिट इंडिया मूवमेंट और स्वच्छता का संदेश
सागर कसाना ने उत्तराखंड मे नैनीताल के पहाड़ों और जंगलों के उबड़ खाबड़ रास्तों में अल्ट्रा वॉरियर्स 2020 की 50 किलोमीटर मैराथन दौड़ छह घंटे 55 मिनट में पूरी कर कांस्य पदक हासिल किया। इस दौरान प्रतियोगिता में सागर समेत देश भर के 58 एथलीट हिस्सा ले रहे थे।
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोही सागर कसाना ने गत वर्ष माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराकर देश को गौरवान्वित किया था। अब सागर ने 21 नवंबर को एक और उपलब्धि अपने नाम कर गाजियाबाद का नाम ऊंचा किया है।
सागर कसाना ने उत्तराखंड मे नैनीताल के पहाड़ों और जंगलों के उबड़ खाबड़ रास्तों में अल्ट्रा वॉरियर्स 2020 की 50 किलोमीटर मैराथन दौड़ छह घंटे 55 मिनट में पूरी कर कांस्य पदक हासिल किया। इस दौरान प्रतियोगिता में सागर समेत देश भर के 58 एथलीट हिस्सा ले रहे थे।
पिछले 15 दिनों से सागर मैराथन दौड़ प्रतियोगिता के लिए हिमाचल प्रदेश के मनाली में हर रोज 20 किमी दौड़कर अभ्यास कर रहे थे। सागर कसाना ने कांस्य पदक जीतकर स्वच्छता और फिट इंडिया मूवमेंट का संदेश दिया। सागर कसाना 22 वर्ष की उम्र में पर्वतारोही के साथ-साथ एथलीट भी बन गए और वो यूथ आईकॉन भी है।
Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो