विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गाजियाबाद में गन्ना दिलाने के बहाने चार साल की बच्ची से दुष्कर्म, बताने पर जान से मारने की धमकी

Published: Sat, 01 Mar 2025 10:17 AM (IST)

Modinagar Child Assaulted मोदीनगर में चार साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई ...और पढ़ें

Ghaziabad News: मोदीनगर में 4 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार। प्रतीकात्मक फोटो
Ghaziabad News: मोदीनगर में 4 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार। प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. विरोध पर आरोपित ने बच्ची से की मारपीट, बच्ची ने रोते हुए सुनाई आपबीती, मुकदमा दर्ज।
  2. भोजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का मामला, स्वजन ने बच्ची को मेडिकल करवाया।
  3. खून से लथपथ बच्ची को ठेली से गांव में छोड़ आया आरोपित।

जागरण संवाददाता, मोदीनगर। भोजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में चार साल की बच्ची से गन्ना दिलाने के बहाने खेत में ले जाकर युवक ने दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपित ने बच्ची को बुरी तरह पीटा। फिर बच्ची को खून से लथपथ हालत में ठेली से गांव में छोड़कर फरार हो गया।

इसके बाद बच्ची रोते हुए घर पहुंची। पहले तो स्वजन को लगा कि बच्ची को चोट लगी है, जिससे उसके कपड़े खून से सने हैं। जब चिकित्सक के पास लेकर गए तो दुष्कर्म की जानकारी हुई। बच्ची के पिता की शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले लिया है।

बच्ची को गन्ना दिलाने के बहाने अपने साथ ले गया खेत में 

पुलिस के मुताबिक, आरोपित उसी गांव का है। उसकी उम्र 16 वर्ष है। क्षेत्र के एक गांव निवासी ऑटो चालक की चार वर्षीय बेटी गांव में ही आंगनबाडी केंद्र में पढ़ाई करती है। बच्ची बृहस्पतिवार देर शाम घर के बाहर खेल रही थी। तभी पड़ोसी आरोपित ठेली लेकर आया और बच्ची को गन्ना दिलाने के बहाने अपने साथ ईख के खेत में ले गया।

वहां आरोपित ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसे पीटा। शोर मचाने पर आरोपित ने बच्ची के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। दुष्कर्म के बाद धमकी दी कि यदि किसी से इस बारे में बताया तो जान से मार दूंगा। बच्ची रोने लगी तो आरोपित उसे ठेली में बैठाकर गांव में छोड़ आया।

घर पहुंचकर बच्ची ने स्वजन को बताई आपबीती 

बच्ची खून से लथपथ हालत में घर के पास पहुंची, तो उसके दोस्त वहां पहुंचे और बच्ची के स्वजन को बताया कि बच्ची को चोट लग गई है। उसके कपड़े खून से सने हैं। आनन-फानन में स्वजन बच्ची को चिकित्सक के यहां लेकर पहुंचे। वहां पता चला कि बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ है।

बच्ची ने स्वजन को आपबीती सुनाई। गुस्साए स्वजन आरोपित के घर पहुंचे लेकिन वह अपने अपराध को नकारने लगा। बच्ची के स्वजन से अभद्रता भी कर दी। स्वजन भोजपुर थाने पहुंचे और पुलिस को पूरे प्रकरण की जानकारी दी। पुलिस ने तत्काल बच्ची का मेडिकल कराकर केस दर्ज किया।

16 वर्षीय आरोपित किशोर मदरसे में करता था पढ़ाई 

शुक्रवार सुबह आरोपित को हिरासत में ले लिया गया। बच्ची घटना के बाद से ही सहमी हुई है। किसी से बात नहीं कर रही है। पुलिस के मुताबिक, आरोपित 16 वर्षीय किशोर मदरसे में पढ़ाई करता है। एसीपी मोदीनगर ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि बच्ची के पिता की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। आरोपित को बाल सुधार गृह भेजा गया है। आगे की कार्रवाई चल रही है।

यह भी पढ़ें: युवकों पर अपहरण व दुष्कर्म का आरोप, मामला फर्जी पाए जाने पर महिला के खिलाफ ये एक्शन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।