विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ghaziabad Lok Sabha Seat: सिने स्टार राज बब्बर के नाम दर्ज है सबसे बड़ी हार का रिकॉर्ड, 5 लाख 67 हजार 260 मतों से पाई थी शिकस्त

Published: Sun, 17 Mar 2024 03:58 PM (IST)

गाजियाबाद लोकसभा सीट पर सबसे बड़ी हार का रिकॉर्ड कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में सिने स्टार राज बब्बर के नाम ...और पढ़ें

Ghaziabad Lok Sabha Seat: सिने स्टार राज बब्बर के नाम दर्ज है सबसे बड़ी हार का रिकॉर्ड
Ghaziabad Lok Sabha Seat: सिने स्टार राज बब्बर के नाम दर्ज है सबसे बड़ी हार का रिकॉर्ड

HighLights

  1. मतदाताओं पर नहीं चला था सिने स्टार का जादू
  2. मोदी लहर में नहीं चला था फिल्मी जादू
  3. राज बब्बर से ज्यादा स्थानीय चेहरे को मिला था मत

अवनीश मिश्र, गाजियाबाद। गाजियाबाद लोकसभा सीट पर सबसे बड़ी हार का रिकॉर्ड कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में सिने स्टार राज बब्बर के नाम दर्ज है। लोकसभा चुनाव-2014 में भाजपा उम्मीदवार जनरल वीके सिंह ने उन्हें पांच लाख 67 हजार 260 मतों के भारी अंतर से शिकस्त दी थी। इस सीट पर अब तक हुए तीन लोकसभा चुनाव में हार का यह सबसे बड़ा अंतर है।

मोदी लहर में नहीं चला था फिल्मी जादू

राजनीति के लिहाज से लोकसभा चुनाव -2014 को मोदी लहर के नाम से भी जाना जाता है। उस समय पूरे देश में मोदी लहर थी। भाजपा ने गाजियाबाद लोकसभा सीट से जनरल वीके सिंह पर दांव लगाया था। कांग्रेस ने उनके सामने फिल्म अभिनेता राज बब्बर को मैदान में उतार था।

राज बब्बर ने यहां रैलियां व जनसभाएं करके फिल्मी जादू चलाने की पूरी कोशिश की थी, लेकिन वह तनिक भी सफल नहीं हुए थे। यहां के मतदाताओं पर उनका जादू एकदम नहीं चला था।

यह भी पढ़ें-

सांसद का रिपोर्ट कार्ड: जनता बोली- काफी काम किया; बस कुछ छूट गया, विरोधी ने बताया वी के सिंह को बाहरी आदमी

चुनाव से जुड़ी और हर छोटी-बड़ी अपडेट के लिए यहां क्लिक करें

जनरल वीके सिंह ने भारी मतों से हराया

चुनाव नतीजा उनके बिल्कुल विपरीत रहा था। जनरल वीके सिंह ने सात लाख 58 हजार 482 मत पाकर उन्हें पांच लाख 67 हजार 260 मतों के भारी अंतर से हराया। उन्हें मात्र एक लाख 91 हजार 222 मतों से संतोष करना पड़ा था।

राज बब्बर से ज्यादा स्थानीय चेहरे को मिला था मत

गाजियाबाद लोकसभा सीट वर्ष-2008 में अस्तित्व में आई। इसके पहले यह हापुड़ लोकसभा क्षेत्र में आता था। गाजियाबाद लोकसभा सीट के लिए सबसे पहला चुनाव वर्ष-2009 में हुआ। भाजपा ने राजनाथ सिंह को चुनाव मैदान में उतारा।

कांग्रेस ने उनके सामने हापुड़ लोकसभा क्षेत्र के तत्कालीन सांसद सुरेंद्र प्रकाश गोयल को खड़ा किया। राजनाथ सिंह ने तीन लाख 59 हजार 637 मत पाकर सुरेंद्र प्रकाश गोयल को 90 हजार 681 मतों से हराया। सुरेंद्र गोयल को दो लाख 68 हजार 956 मत मिले थे। उन्हें राज बब्बर से 77 हजार 734 मत अधिक मिले थे।

लोकसभा चुनाव- 2019 

पार्टी उम्मीदवार प्राप्त मत
भाजपा जनरल वीके सिंह 9,44,503

सपा

सुरेश बंसल 4,43,003
कांग्रेस डाली शर्मा 1,11,944

लोकसभा चुनाव - 2014

भाजपा जनरल वीके सिंह 7,58,482
कांग्रेस राज बब्बर 1,91,222
बसपा मुकुल 1,73,085

लोकसभा चुनाव - 2009

भाजपा राजनाथ सिंह 3,59,637
कांग्रेस  सुरेंद्र प्रकाश गोयल 2,68,956
बसपा पं. अमर पाल शर्मा 1,80,285