विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lok Sabha Elections: 6 अप्रैल को PM मोदी गाजियाबाद में करेंगे रोड शो, कार्यक्रम में दिखेगी भारत की झलक

Published: Thu, 04 Apr 2024 08:11 PM (IST)

गाजियाबाद के 29 लाख से अधिक मतदाताओं को साधने के लिए भाजपा ने बड़ी रणनीति तैयार की है। इसके लिए ...और पढ़ें

6 अप्रैल को PM मोदी गाजियाबाद में करेंगे रोड शो
6 अप्रैल को PM मोदी गाजियाबाद में करेंगे रोड शो

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। लोकसभा चुनाव के लिए गाजियाबाद में नामांकन का समय पूरा हो चुका है, राजनीतिक दलों ने अपने प्रत्याशियों को चुनाव के मैदान में उतार दिया है। इसके साथ ही सियासी तापमान भी बढ़ गया है। गाजियाबाद में 29 लाख से अधिक मतदाताओं को साधने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी छह अप्रैल को रोड शो करने आ रहे हैं।

गाजियाबाद की सियासत का प्रमुख केंद्र होने के कारण अंबेडकर रोड पर मालीवाड़ा से चौधरी मोड़ तक का स्थान रोड शो करने के लिए चुना गया है, यहां रोड किनारे बनी दुकानों और प्रतिष्ठानों में जिले के कोने- कोने से लोग खरीदारी करने के लिए आते हैं, यहां पर जिस पार्टी के पक्ष में माहौल बनता है, उसका असर पूरे जिले में दिखाई देता है।

2022 में CM योगी ने किया था रोड शो

यही वजह है कि गत विधानसभा चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी यहां पर रोड शो किया और माहौल भाजपा के पक्ष में बना, जिसका नतीजा यह रहा कि गाजियाबाद की पांचों विधानसभा सीटों पर भाजपा ने भारी मतों से जीत हासिल की।

छह अप्रैल को प्रधानमंत्री का रोड शो अंबेडकर रोड पर मालीवाड़ा चौक से शुरू होगा, आसपास की कॉलोनियों मालीवाड़ा, जटवाड़ा, कालका गढ़ी में अनुसूचित जाति के मतदाताओं की संख्या अधिक है, इससे आगे चलने पर वैश्य वर्ग के मतदाताओं की संख्या अधिक है। यहां अंबेडकर रोड के किनारे स्थित तुराब नगर और गांधी नगर मार्केट में रोजाना लोग खरीदारी करने के लिए आते हैं, सुबह से ही खरीदारी के साथ ही यहां पर चुनावी चर्चा भी शुरू होती है।

यहां से शुरू हुई चर्चा खरीदारी करने के लिए आने वाले लोगों के घराें और कॉलोनियों में देर रात तक होती है। यही वजह है कि चुनाव के दौरान ज्यादातर पार्टियों के चुनाव कार्यालय भी अंबेडकर रोड के आसपास ही बनाए जाते हैं। यहां के मतदाता इस शहर के पुराने मतदाता हैं, ज्यादातर मूलत: गाजियाबाद के ही रहने वाले हैं। यहां की समस्याओं और पूर्व की सरकारों द्वारा किराए गए कार्यों से भली-भांति परिचित हैं।

दुकानदारों का कहना है कि रोड शो होने के बाद भी प्रधानमंत्री के रोड शो की चर्चा जारी रहेगी, इस बात को भाजपा नेता भी बखूबी समझते हैं। यही वजह है कि रोड शो के लिए शहर की सबसे व्यस्ततम रोड को चुना गया है। रोड शो को सफल बनाने के लिए भाजपा नेता पूरी ताकत झोंक रहे हैं।

दिखेगी भारत की झलक 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का रोड शो का कार्यक्रम छह अप्रैल को गाजियाबाद में मालीवाड़ा से चौधरी मोड़ तक होगा, इसको लेकर भाजपा नेता तैयारियों में जुट गए हैं। रोड शो के दौरान भारत की झलक गाजियाबाद में दिखाई देगी। यहां पर केरल, कश्मीर, पंजाब, पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड सहित विभिन्न राज्यों की परिधान पहले महिलाएं और पुरुष मौजूद रहेंगे। इसके लिए भाजपा नेताओं ने गाजियाबाद में रह रहे विभिन्न राज्यों के लोगों से संपर्क किया है। रोड शो के दौरान अलग- अलग तरह के इवेंट होंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के मतदाताओं को साधने का प्रयास करेंगे।

यह भी पढ़ें- Election 2024: मायावती ने गाजियाबाद सीट पर क्यों बदला अपना प्रत्याशी? अब इन पर जताया भरोसा; रोचक हुआ चुनाव

बैठक का भीड़ जुटाने का दिया लक्ष्य

रोड शो को सफल बनाने के लिए नवयुग मार्केट स्थित चुनाव कार्यालय पर बृहस्पतिवार को भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया और गाजियाबाद के प्रभारी मानवेंद्र सिंह, महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने भाजपा नेताओं, मंडल प्रभारियों और विधायकों के साथ बैठक की, जिसमें अधिक से अधिक भीड़ जुटाने के लिए कहा गया है। प्रत्येक मंडल प्रभारी को भीड़ जुटाने का लक्ष्य दिया है।

प्रधानमंत्री के ऊपर होगी पुष्पवर्षा

रोड शो के दौरान प्रधानमंत्री के ऊपर पुष्पवर्षा की जाएगी। इसके लिए दो हजार किलो फूल मंगाए जा रहे हैं। अंबेडकर रोड के दोनों तरफ भाजपा नेता खड़े रहेंगे। प्रधानमंत्री का स्वागत आसपास के प्रतिष्ठानों के मालिकाें द्वारा भी किया जाएगा, इसको लेकर भव्य तैयारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें- 'जनता मोये-मोये कर देगी', राजनाथ सिंह का अलग अंदाज! रक्षा मंत्री ने क्यों कही ये बात ?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।