विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 15, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ghaziabad News: मुस्लिम युवक के चक्कर में फंस गई 3 बच्चों की मां, दबाव बनाकर करता रहा दुष्कर्म

By Anil TyagiEdited By: Abhishek Tiwari
Published: Sat, 15 Oct 2022 03:45 PM (IST)

Ghaziabad News दोनों की मुलाकात डेढ़ साल पहले रामपुर में हुई थी। अमन नाम बदलकर आलिम बन गया और महिला ...और पढ़ें

Ghaziabad: मुस्लिम युवक के चक्कर में फंस गई 3 बच्चों की मां
Ghaziabad: मुस्लिम युवक के चक्कर में फंस गई 3 बच्चों की मां

गाजियाबाद, जागरण संवाददाता। मुस्लिम युवक ने धर्म छिपाकर तीन बच्चों की मां को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। आरोपित महिला को अपने साथ ले आया और किराए पर कमरा लेकर मुरादनगर की ईदगाह बस्ती में रहने लगा। आरोपित ने महिला से पांच लाख रुपए भी ठग लिए। उसकी अश्लील वीडियो बना ली और उसको सार्वजनिक करने की धमकी देकर महिला का उत्पीड़न करता आ रहा था।

जा रही थी आत्महत्या करने, फरिस्ता बनकर आए हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता

उत्पीड़न से परेशान होकर महिला शनिवार को आत्महत्या करने के लिए गंगनहर में डूबने जा रही थी। इस दौरान आसपास के लोगों ने स्थिति को भांपकर इसकी सूचना हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं को दी। वे महिला को समझाकर अपने साथ थाने ले गए और मामले में आलिम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले लिया है।

मथुरा के एक गांव निवासी महिला की शादी करीब आठ साल पहले हुई थी। शादी के बाद उनको तीन बच्चे हो गए। वह अपने पति के साथ करीब दो साल पहले रामपुर नौकरी करने चली गई। वहां मेरठ के टीकरी निवासी आलिम भी नौकरी करता था। डेढ़ साल पहले दोनों का परिचय हो गया।

आरोपित ने नाम बदलकर किया प्रेम प्रसंग

आरोपित ने अपना नाम अमन बताया। दोनों में प्रेम प्रसंग हो गया। नजदीकी इतनी बढ़ी कि आरोपित महिला को छह माह पहले मेरठ ले आया। मेरठ आने के बाद महिला को आरोपित के मुस्लिम होने का पता चला। वहां तीन माह तक दोनों साथ रहे। आरोप है कि उसी समय ने महिला की अश्लील वीडियो बना ली।

उसको सार्वजनिक करने की धमकी देकर आरोपित ने महिला से पांच लाख रुपए ठग लिए। तभी से उसका उत्पीड़न भी करता आ रहा था। वहां के लोगों ने पिछले दिनों हंगामा कर दिया तो आरोपित महिला को लेकर ईदगाह बस्ती में आ गया और किराए पर कमरा ले लिया। पीड़िता ने बताया कि वह दो माह की गर्भवती है। अब आरोपित और रुपयों की मांग कर रहा था। लेकिन पैसे की व्यवस्था नहीं हुई तो आरोपित ने उसको बुरी तरह पीटा।

उत्पीड़न से परेशान होकर बनाया था आत्महत्या करने का मन

यह भी आरोप है कि आरोपित महिला पर धर्मांतरण का दबाव बना रहा था। उसने पूजा पाठ करने पर भी प्रतिबंध लगा दिया था। महिला और उसके धर्म को लगातार गाली देता था उत्पीड़न से परेशान होकर उसने आत्महत्या करने का मन बना लिया। बड़ी संख्या में हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता पीड़िता के समर्थन में थाने पहुंच गए।

उन्होंने हंगामा किया और आरोपित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आलिम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। उसको पुलिस ने हिरासत में भी ले लिया। थाना प्रभारी सतीश कुमार का कहना है कि महिला का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। उसी में महिला के गर्भवती होने की पुष्टि होगी। महिला के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। उसको कोर्ट में भी पेश किया जाएगा। तमाम साक्ष्यों को संकलित करते हुए आरोपित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

गाजियाबाद में एलिवेटेड रोड पर पुरुषों को देखकर अश्लील इशारा कर रही थीं 2 महिलाएं, गिरफ्तार

Ghaziabad: लोनी विधायक के रिश्तेदार के घर डाका डालने की कोशिश, कच्छा-बनियान गिरोह की ओर इशारा कर रहे साक्ष्य