विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP Crime: प्रधान पति ने महिला डॉक्टर को पहले दिया शादी का झांसा, फिर बनाया हवस का शिकार; हुए गिरफ्तार

Published: Sun, 17 Mar 2024 06:35 PM (IST)

गाजियाबाद के टीला मोड़ थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी की महिला डॉक्टर से बागपत के प्रधान पति ने शादी का ...और पढ़ें

प्रधान पति ने महिला डॉक्टर को पहले दिया शादी का झांसा, फिर बनाया हवस का शिकार।
प्रधान पति ने महिला डॉक्टर को पहले दिया शादी का झांसा, फिर बनाया हवस का शिकार।

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। टीला मोड़ थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी की महिला डॉक्टर से बागपत के प्रधान पति ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर मारपीट की। बीच बचाव करने आई डाक्टर की बेटी से भी छेड़छाड़ की। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

टीला मोड़ थाना क्षेत्र में एक महिला डॉक्टर का क्लीनिक है। दो साल पहले भेड़ापुर जिला बागपत का मिंटू उर्फ सुनील आया था। इससे उनकी मिंटू से पहचान हो गया। आरोप है कि करीब डेढ़ माह पूर्व 10 फरवरी की रात्रि को नौ बजे वह डॉक्टर के फ्लैट पर पहुंच गया। अकेला पाकर पिस्टल के बल पर दुष्कर्म कर आपत्तिजनक फोटो व वीडियो बना लिए।

विरोध करने पर तेजाब फेंकने की धमकी 

वीडियो फोटो प्रसारित करने की धमकी देकर रुपये भी लिए। खुद को अपने गांव का प्रधान पति बताता और कहता था कि उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। विरोध करने पर तेजाब फेंकने की धमकी दी। शुक्रवार रात करीब सवा 10 बजे जबरदस्ती फ्लैट पर आ गया। दुष्कर्म करने की कोशिश की। मारपीट करने लगा। शोर मचाने पर उनकी बेटी बचाने के लिए पहुंची तो उससे भी मारपीट कर छेड़छाड़ की।

जान से मारने की धमकी देकर फरार

उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची आरोपित जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गया। शनिवार को उन्होंने टीला मोड़ थाने में पहुंचकर आरोपित के खिलाफ लिखित शिकायत की। सहायक पुलिस आयुक्त शालीमार गार्डन सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें- Ghaziabad Crime: 24 वर्षीय युवती की हत्या कर शव जंगल में फेंका, सात दिन पुरानी है लाश; जांच में जुटी पुलिस