यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Ghaziabad Crime: 24 वर्षीय युवती की हत्या कर शव जंगल में फेंका, सात दिन पुरानी है लाश; जांच में जुटी पुलिस
गाजियाबाद जिले के निवाड़ी थाना क्षेत्र के गांव शेरपुर में रविवार दोपहर एक युवती का शव मिला। शव पर चोट ...और पढ़ें

जागरण संवाददात, गाजियाबाद। जिले के निवाड़ी थाना क्षेत्र के गांव शेरपुर में रविवार दोपहर एक युवती का शव मिला है। शव पर चोट के निशान मिले हैं। आशंका है कि हत्या करने के बाद शव को यहां फेंका गया है। शव की शिनाख्त अभी तक नहीं हुई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस का मानना है कि शव करीब सात दिन पुराना है। रविवार को जब किसान सोहनवीर जंगल जा रहे थे, तो उन्होंने शव देखकर डायल 112 पर सूचना दी। मौके पर डीसीपी ग्रामीण, एसीपी मौजूद हैं।
