विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ghaziabad Crime: खोड़ा पुलिस को मिली मृतक बच्चे की मां, पड़ोसी पर लगाया चाकू से हमला करने का आरोप

By Edited By: Abhishek Tiwari
Published: Sun, 27 Aug 2023 10:10 AM (GMT+05:30)

Ghaziabad Crime देर शाम को खोड़ा पुलिस को मिली महिला पूजा पांडेय ने आरोप लगाया कि पड़ोसी ने ही चाकू ...और पढ़ें

Ghaziabad Crime: खोड़ा पुलिस को मिली मृतक बच्चे की मां
Ghaziabad Crime: खोड़ा पुलिस को मिली मृतक बच्चे की मां

HighLights

  1. खोड़ा थाना पुलिस और दिल्ली पुलिस कर रही पूछताछ
  2. पैनल से खोड़ा पुलिस दिल्ली में कराएगी बच्चे का रविवार को पोस्टमार्टम

साहिबाबाद, जागरण संवाददाता। खोड़ा थाना क्षेत्र के कला एन्क्लेव में 24 अगस्त को मारपीट में घायल 12 वर्षीय बच्चे रंजन पांडेय की दिल्ली एम्स में इलाज के दौरान हुई मौत के मामले में शनिवार रात को स्वजन मिले।

मृतक की मां से पुलिस ने अस्पताल में पूछताछ की। पड़ोसी पर बेटे पर चाकू से हमला करने का आरोप लगाया है। वहीं, रविवार को बच्चे का दिल्ली में पैनल से खोड़ा पुलिस पोस्टमार्टम कराएगी।

पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

देर शाम को खोड़ा पुलिस को मिली महिला पूजा पांडेय ने आरोप लगाया कि पड़ोसी ने ही चाकू से उनके बेटे पर हमला किया था। इससे वह घायल हुआ था। उन्होंने लोगों से मदद मांगी, लेकिन मदद के लिए कोई आगे नहीं आया। दो युवक आए और उन्होंने बेटे को दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उनके बेटे की मौत हो गई। उनका आरोप था कि पुलिस कार्रवाई करती तो उनका बेटा जिंदा होता।

उनका आरोप है कि उनके दो जुड़वा बेटे थे। एक बेटे की मौत हो गई। जबकि दूसरा लापता है। उसे गायब करने का भी आरोप पड़ोसी पर ही लगाया है। पुलिस अभी स्वजन से पूछताछ कर रही है। बयान दर्ज कर रही है। खोड़ा पुलिस के साथ दिल्ली पुलिस भी पूछताछ कर रही है।

नहीं दिया था झूठा पता

पूजा पांडेय ने वायरल वीडियो में बताया था कि उसके बेटे को बाहर का पता होने के कारण इलाज नहीं मिल रहा था। वह पूर्व में न्यू अशोक नगर में रही थी। वहां के सरकारी स्कूल में बेटा पढ़ता था।

इसलिए उन्होंने दिल्ली का पता लिखवाया था। वह चाहिती थीं कि पहले बेटे को इलाज मिल जाए। उनका बेटा सही हो जाए। पड़ोसी उन्हें लगातार परेशान कर रहे थे। कूड़ा फेंकते थे, पानी फेंकते थे। इससे वह परेशान थीं। उन्होंने पुलिस के आलाधिकारियों से भी शिकायत की थी।

वीडियो के आधार पर दर्ज की रिपोर्ट

रंजन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। उनमें रंजन का मौत से पूर्व का 28 सेकेंड का एक दर्दनाक वीडियो भी मिला। उसमें उसके चेहरे पर गंभीर चोट दिख रहे थे। होंठ का मांस कटकर लटक रहा है। आंखों पर गंभीर चोट के निशान थे।

वह कह रहा था कि घर में घुसकरबालगोविंद ने चाकू से मार दिया। गाल पर काट दिया। पहले आंख पर पत्थर मारा, जिससे दोनों आंखें नहीं खुल रहीं हैं। खोड़ा पुलिस सुनवाई नहीं कर रही है। पुलिस ने इस वीडियो का संज्ञान लेते हुए देर रात बाल गोविंद के खिलाफ हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था।

मृतक बच्चे की मां पुलिस को मिली है। पुलिस उनके बयान दर्ज कर रही है।पड़ोसी पर आरोप लगाए हैं। पैनल से दिल्ली में खोड़ा पुलिस बच्चे का पोस्टमार्टम कराएगी। टि्वटर पर प्रसारित हुए वीडियो में बच्चे ने जो नाम बताया था उसके आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस साक्ष्य एकत्र कर रही है। जिसके बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

-स्वतंत्र कुमार सिंह, सहायक पुलिस आयुक्त, इंदिरापुरम।

यह है मामला

कला एन्क्लेव में पूजा पांडेय पति सच्चिदानंद व 12 साल के बेटे रंजन के साथ रहती हैं। उसने बुधवार को बेटे को गंभीर हालत में एम्स, दिल्ली में भर्ती कराया था। बृहस्पतिवार को उसकी मौत हो गई। एम्स में भर्ती कराते समय अपना पता न्यू अशोक नगर, दिल्ली दर्ज कराया था।

दिल्ली पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए संपर्क किया तो उसका मोबाइल बंद था। न्यू अशोक नगर का पता भी फर्जी निकला। दिल्ली पुलिस उसके बारे में जानकारी जुटाकर खोड़ा थाना पहुंचकर स्थानीय पुलिस को प्रकरण से अवगत कराया।

उसके बाद दोनों जगहों की पुलिस कला एन्क्लेव पहुंची तो उसके घर में ताला बंद मिला। बच्चे व उसकी मां के चार वीडियो इंटरनेट मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित हुए थे। मरने से पूर्व के वीडियो में घायल बच्चा कह रहा है कि उस पर चाकू व पत्थर से हमला किया गया। खोड़ा पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। बच्चे का दर्दनाक वीडियो देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।