यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Ghaziabad: गांव में छापा पड़ते ही मच गया हड़कंप, दुकान-घर बंद कर भागे लोग; टीम ने 35 को पकड़ा
गाजियाबाद में विद्युत निगम की टीम ने बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चलाया। टीम ने मुरादनगर के कई गांवों में ...और पढ़ें

HighLights
- गाजियाबाद में बिजली चोरी के खिलाफ कार्रवाई
- 35 लोग बिजली चोरी करते पकड़े गए
- विद्युत निगम ने लगाया जुर्माना
संवाद सहयोगी, मुरादनगर (गाजियाबाद)। गाजियाबाद जनपद में विद्युत निगम की टीम ने छापा मारकर कार्रवाई करते हुए बिजली चोरी में लिप्त 35 लोगों को पकड़ा। सभी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई है।
विद्युत निगम के दो दिवसीय अभियान की शुरुआत ग्रामीण क्षेत्र से की। अभियान के तहत विद्युत निगम की टीम ने अलग-अलग गांव में जाकर 80 से अधिक घरों में छापे मारे। स्थानीय जेई के नेतृत्व में टीम ने बिजली चोरी कर रहे 35 घरों में जाकर कनेक्शन को बंद कराया।
टीम ने बिजली चोरों के खिलाफ अर्थदंड भी लगाया। विद्युत निगम की टीम के आने की सूचना मिलने पर बहुत से लोग अपने घर व दुकान आदि को बंद करके भाग गए। इसके अलावा अभियान के दौरान टीम ने बकायादारों से भी बिल का भुगतान करने की अपील की।
यह भी पढ़ें- बुझ गया घर का चिराग: हादसे में एक किशोर की मौत, परिवार में मचा कोहराम
अधिकारियों का कहना है कि बिजली चोरी व बकायादारों से अपील करने के लिए समय-समय पर कार्रवाई की जाती है। आने वाले दिनों में भी इसी प्रकार अभियान चलाया जाएगा।
