विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अनिल दुजाना गैंग का 50 हजार का इनामी बदमाश एनकाउंटर में ढेर, गाजियाबाद में दो दिन पहले मांगी थी रंगदारी

Published: Sat, 20 Sep 2025 08:54 PM (IST)Updated: Sat, 20 Sep 2025 09:40 PM (IST)

गाजियाबाद के वेव सिटी थाना क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी बलराम ठाकुर मारा गया। वह अनिल दुजाना गैंग ...और पढ़ें

पुलिस ने कुख्यात अपराधी बलराम ठाकुर को मार गिराया।
पुलिस ने कुख्यात अपराधी बलराम ठाकुर को मार गिराया।

HighLights

  1. मदन स्वीट्स और एक लोहा कारोबारी से मांगी थी रंगदारी।
  2. पुलिस ने बलराम ठाकुर पर रखा गया था 50 हजार का इनाम।

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। खुद को अनिल दुजाना का गुरु बताकर स्टील्स कारोबारी अभिषेक गोयल को फोन कर 25 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाले बलराम ठाकुर को पुलिस ने शनिवार रात मुठभेड़ में ढेर कर दिया।

वेव सिटी थाना क्षेत्र में अंडरपास के नजदीक पुलिस की बदमाश से मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने बदमाश पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

अभिषेक गोयल का मंडी में अभिषेक स्टील्स के नाम से लोहा का कारोबार है। उनके मोबाइल पर 17 सितंबर को अनजान नंबर से फोन आया। काॅल करने वाले ने कहा कि वह बलराम ठाकुर बोल रहा है।

वह कुख्यात अनिल दुजाना का गुरु है। उसने कहा कि 25 लाख रुपये लेकर आ जाना। यदि पैसे नहीं मिले तो कारोबारी और उनके पिता को दुकान में घुसकर गोली मारी जाएगी।

धमकी मिलने के बाद अभिषेक गोयल ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी थी। पुलिस ने उन्हें सुरक्षा का आश्वासन दिया था। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस आयुक्त जे. रविंदर गौड़ से सुरक्षा की गुहार लगाई।

पुलिस ने बदमाश की तलाश शुरू कर दी। पुलिस को सूचना मिली की वेव सिटी के अंडरपास के नजदीक बलराम ठाकुर के आने की जानकारी मिली थी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे सरेंडर करने के लिए कहा लेकिन उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने बदमाश पर गोली चलाई। घायल बदमाश को अस्पताल ले जाया गया।

डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एडीसीपी क्राइम पीयूष सिंह और क्राइम ब्रांच स्वाट टीम प्रभारी अनिल राजपूत की टीम ने मुठभेड़ में बलराम ठाकुर को ढेर किया।

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में ड्यूटी पर जाते समय महिला सिपाही पर ट्रक चढ़ा, हादसे में मौत, ड्राइवर ट्रक छोड़कर फरार