विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ghaziabad: गाजियाबाद में बारिश के कारण मकान की छत गिरने से महिला की मौत, घर में अकेली थी वृद्धा

By Jagran NewsEdited By: Shyamji Tiwari
Published: Thu, 24 Aug 2023 05:30 PM (IST)Updated: Thu, 24 Aug 2023 09:26 PM (IST)

बारिश के के चलते बृहस्पतिवार को गाजियाबाद के मुरादनगर की नूरगंज कालोनी में एक मकान की छत गिर पड़ी। हादसे ...और पढ़ें

गाजियाबाद में बारिश के कारण मकान की छत गिरने से वृद्धा की मौत
गाजियाबाद में बारिश के कारण मकान की छत गिरने से वृद्धा की मौत

मोदीनगर, जागरण संवाददाता। वर्षा के चलते बुधवार रात को मुरादनगर की नूरगंज कालोनी में एक मकान की छत गिर पड़ी। हादसे में मकान में सो रही वृद्धा जुबैदा(64) की मौत हो गई। स्वजन की सहमति पर पुलिस ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव उन्हें सौंप दिया।

जर्जर हाल में था मकान

मौके पर जाकर एसडीएम ने निरीक्षण भी किया। बताया जा रहा है कि मकान जर्जर हाल था। नूजरगंज कालोनी में जुबैदा परिवार समेत रहती थी। बुधवार को पूरे दिन वर्षा हो रही थी। जिसके चलते मकान की छत पर पानी भर गया। रात को जब वर्षा रुकी तो परिवार के अन्य लोग बाहर चले गए।

एसडीएम ने किया निरीक्षण

जुबैदा कमरे में सो रही थी। इस बीच अचानक मकान की छत भरभराकर गिर पड़ी। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद मलबे से जुबैदा को निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने जुबैदा को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस, एसडीएम समेत अन्य अधिकारियों ने घटनास्थल पर निरीक्षण किया।

आसपास के लोगों ने बताया कि मकान जर्जर हालत में था। मकान की छत से प्लास्टर गिरता था। उधर, हादसे के बाद से परिवार के लोगों का रो रोकर बुरा हाल है। उनके रहने के लिए प्रशासन ने व्यवस्था कराई है। एसडीएम ने बताया कि मौके पर निरीक्षण कर अधीनस्थों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए हैं। परिवार की हर संभव मदद की जाएगी।