कांग्रेस ने जारी की प्रत्याशियों की एक और लिस्ट, गाजियाबाद में भाजपा के अतुल गर्ग के खिलाफ इस चेहरे पर लगाया दांव
लोकसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की एक और सूची जारी कर दी है। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से पार्टी ने डॉली शर्मा को उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस ने यह सूची बुधवार देर रात को जारी की थी। वहीं गाजियाबाद से भाजपा ने गाजियाबाद सीट से विधायक अतुल गर्ग को उम्मीदवार बनाया है। यहां से मौजूदा सांसद वीके सिंह ने चुनाव न लड़ने का एलान कर दिया था।
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। लोकसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की एक और सूची जारी कर दी है। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से पार्टी ने डॉली शर्मा को उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस ने यह सूची बुधवार देर रात को जारी की थी।
डॉली शर्मा, अतुल गर्ग
वहीं, गाजियाबाद से भाजपा ने गाजियाबाद सीट से विधायक अतुल गर्ग को उम्मीदवार बनाया है। वो कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं। डाली शर्मा कांग्रेस पार्टी से लोकसभा और मेयर की पहले भी प्रत्याशी रह चुकी हैं। यहां से मौजूदा सांसद वीके सिंह ने 24 अप्रैल को चुनाव न लड़ने का एलान कर दिया था। इसके बाद भाजपा ने अतुल गर्ग को प्रत्याशी बनाया।
उत्तर प्रदेश तीन और सीटों पर उतारे उम्मीदवार
यूपी की बुलंदशहर (एससी) लोकसभा सीट से शिवराम वाल्मीकि, सीतापुर से नकुल दुबे और महाराजगंज से वीरेंद्र चौधरी को प्रत्याशी बनाया है। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी (सपा) के साथ गठबंधन किया है।
ये भी पढ़ें- गाजियाबाद में कुत्तों की इन खूंखार नस्लों पर लगा बैन, पिटबुल-अमेरिकन बुलडॉग सहित ये ब्रीड हैं शामिल