विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 11, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'बसपा को ले डूबा अहंकार, राहुल गांधी ने डुबो दी लुटिया, मुस्लिमों ने विपक्ष को नकारा'

By Amit MishraEdited By:
Published: Sat, 11 Mar 2017 06:44 PM (IST)Updated: Sun, 12 Mar 2017 01:02 PM (IST)

भाजपा नेता ने कहा पहली बार मुस्लिमों ने विपक्ष को नकारा है। कुछ प्रतिशत मुस्लिमों का भारतीय जनता पार्टी के प्रति झुकाव हुआ है।

'बसपा को ले डूबा अहंकार, राहुल गांधी ने डुबो दी लुटिया, मुस्लिमों ने विपक्ष को नकारा'
'बसपा को ले डूबा अहंकार, राहुल गांधी ने डुबो दी लुटिया, मुस्लिमों ने विपक्ष को नकारा'

गाजियाबाद [जेएनएन]। गेम चेंजर पार्टी के तौर पर शुक्रवार तक बसपा को लिया जा रहा था। सपा, बसपा से गठबंधन की बात भी कर रही थी लेकिन भाजपा ने सभी दलों का गेम चेंज ही नहीं कर दिया बल्कि पूरी तरह से उन्हें बैकफुट पर खड़ा कर दिया। बसपा प्रमुख मायावती को उनका अहंकार ले डूबा, ये कहना है भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री स्वतंत्र देव सिंह का का। शनिवार को चुनाव के नतीजे आने के बाद उन्होंने भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय पर पत्रकार वार्ता को संबोधित किया।

प्रदेश महामंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि प्रदेश में 1991 के बाद भारतीय जनता पार्टी ने एतिहासिक जीत हासिल की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास कार्यों में जनता ने विश्वास जताया और उत्तर प्रदेश में प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा सत्ता में दाखिल होने जा रही है।

यह भी पढ़ें: नोएडा: तीनों विधानसभा सीटों पर भाजपा ने लहराया परचम, रच दिया इतिहास

स्वतंत्र देव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश के हैं, गुजरात को छोड़कर उन्होंने संसदीय सीट के लिए उत्तर प्रदेश को चुना। सपा, बसपा का प्रधानमंत्री और भाजपा के खिलाफ जो नकारात्मक रवैया था, उसका जवाब जनता ने दिया है। आने वाले समय में काफी चुनौतियां हैं, सरकार के गठन के बाद कार्यकर्ता और सरकार के साथ मिलकर जनता की सेवा ही लक्ष्य है।

भाजपा नेता ने कहा पहली बार मुस्लिमों ने विपक्ष को नकारा है। कुछ प्रतिशत मुस्लिमों का भारतीय जनता पार्टी के प्रति झुकाव हुआ है। दलित भारतीय जनता पार्टी के साथ रहे, जिसके चलते हम उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: नोएडा सीट से जीते गृहमंत्री राजनाथ सिंह के बेटे पंकज, खिला कमल

स्वतंत्र देव सिंह ने शिवपाल यादव के पार्टी की हार पर दिए गए बयान पर कहा कि घमंड की हार नहीं है, उत्तर प्रदेश में पढ़े-लिखे युवाओं को रोजगार नहीं दिया गया, लूटपाट में सपा कार्यकर्ता लगे रहे। उन्होंने कहा कि अखिलेश अच्छा चुनाव लड़ लेते पर राहुल गांधी ने उनकी लुटिया डुबो दी। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।