विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ghaziabad: कौशाम्बी में आया मतांतरण का मामला, बजरंग दल ने हिंदुओं का माइंड वॉश करने का आरोप

Published: Sun, 17 Mar 2024 07:05 PM (IST)

गाजियाबाद के कौशाम्बी में मतांतरण का मामला सामने आया है। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने इसके आरोप लगाए हैं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सभा में हिंदुओं को बुलाया गया था। उनका माइंड वॉश किया जा रहा था। माइंड वॉश कराने वाले दो अमेरिका के व्यक्ति और दो कोरिया की लड़कियां भी थी। उनका आरोप है कि हिंदुओं को इसाई में बदलने की कोशिश की जा रही थी।

गाजियाबाद में बजरंग दल ने हिंदुओं का माइंड वॉश करने का आरोप।
गाजियाबाद में बजरंग दल ने हिंदुओं का माइंड वॉश करने का आरोप।

संवाददाता, गाजियाबाद। कौशांबी के डी ब्लॉक में चल रही ईसाइयों की प्रार्थना सभा में हिंदुओं का मतांतरण कराने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभा में लोगों से पूछताछ और कागजों की जांच की। सभा में अमेरिका सहित अन्य देश के नागरिक भी उपस्थित थे। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने पुलिस को लिखित में शिकायत दी है। कौशांबी में डी ब्लाक के बी 12 की बिल्डिंग में एक हाल को बुक किया था। 

रविवार सुबह नौ बजे से इसमें प्रार्थना सभा कराने की तैयारी शुरू की गई थी। सुबह 11:15 बजे सभा शुरू हुई। इसमें 100 से ज्यादा लोग पहुंचे। सभा आयोजित होने से पहले इसका काफी प्रचार प्रसार किया गया था। लगभग तीन बजे हिंदू संगठन के लोगों को इस सभा के बारे में पता चला। बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर सहायक पुलिस आयुक्त स्वतंत्र कुमार सिंह और कौशांबी थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। 

लोगों को बरगलाया गया

दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक पुलिस ने सभा में दस्तावेजों की छानबीन की। विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी ब्रह्म कुमार गुप्ता ने पुलिस को दी गई शिकायत में लिखा है कि लोगों को बरगलाया गया। इसके लिए पर्चे छपवाए गए। जिसमें लिखा गया कि मरे हुए लोग फिर से जिंदा होंगे। अपने धर्म को सबसे ऊपर और अन्य धर्मों को नीचा दिखाया गया है। इसमें गरीब और निर्बल लोग भी उपस्थित थे। बिना अनुमति के सभा का आयोजन किया गया। इसकी सूचना प्रशासन को नहीं थी। लोगों का ब्रेन वाश कर मतांतरण कराया जा रहा था। 

हर सप्ताह होती है प्रार्थना सभा

बिल्डिंग में तैनात सिक्योरिटी गार्ड जय प्रकाश ने दैनिक जागरण से बताया कि वह तीन माह से यहां ड्यूटी कर रहे हैं। प्रत्येक रविवार को यहां प्रार्थना सभा होती है। इसमें विदेशी नागरिक भी आते हैं। सभा में क्या होता है इसके बारे में वह कुछ नहीं बता सकते। 

सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची थी। जांच की गई तो मतांतरण का मामला सामने नहीं आया है। - निमिष पाटिल, पुलिस उपायुक्त, ट्रांस हिंडन 

ये भी पढ़ें- UP Crime: प्रधान पति ने महिला डॉक्टर को पहले दिया शादी का झांसा, फिर बनाया हवस का शिकार; हुए गिरफ्तार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।