मुरादनगर की तीन कॉलोनियों में नल से निकल रहा पीला और बदबूदार पानी, 5 हजार लोग पीने को मजबूर दूषित जल
मुरादनगर की सहबिस्वा, ईदगाह और मालिकनगर कॉलोनियों में करीब पांच हजार लोग दूषित पानी की गंभीर समस्या से जूझ रहे ...और पढ़ें

काॅलोनी के लोगों को मजबूरी में नगरपालिका के टैंकर से या खरीदकर पानी पीना पड़ता है। प्रतीकात्मक तस्वीर

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
विजयभूषण त्यागी, मुरादनगर। नगर की सहबिस्वा, ईदगाह और मालिकनगर काॅलोनी में रहने वाले करीब पांच हजार लोगों के लिए दूषित पानी की समस्या गंभीर रूप धारण कर चुकी है। इन काॅलोनियों में घर के नलों में आने वाला पानी इस कदर दूषित है कि इसे पीना तो दूर, सूंघना भी कठिन है। नल से निकलने के कुछ देर बाद ही पानी पीला हो जाता है। इन काॅलोनी के लोगों को मजबूरी में नगरपालिका के टैंकर से या खरीदकर पानी पीना पड़ता है।
समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे
कई स्थान पर लोग दो किलोमीटर चलकर पानी लेकर आते हैं। दूषित पानी पीने के कारण काॅलोनी के प्रत्येक घर में हैपेटाइटिस बी के मरीज मिल रहे हैं। बीमारी से काॅलोनी में कई लोगों की मौत हो चुकी है। नालियों की सफाई की न होने के कारण गलियों में गंदा पानी भरा रहता है। के चलते आए दिन लोगों की मौत हो रही हैं। लोगों की शिकायत है कि नगरपालिका और स्वास्थ्य विभाग के लोग उनकी समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
समस्या का प्रमुख कारण गंदा नाला
दूषित पानी की समस्या का प्रमुख का कारण ईदगाह और सहबिस्वा काॅलोनी के बीच से गुजरने वाला नाला है। जर्जर हो चुके नाले के कारण काॅलोनी और आसपास के क्षेत्र की जमीन में गंदा पानी रिस रहा है।जिसके चलते भूजल भी दूषित हो चुका है। लोगों के घरों में लंबे समय से दूषित पानी निकल रहा है।
इसके अलावा नगर में बड़े पैमाने पर चलने वाले हैंडलूम इकाई भी जल प्रदूषण के लिए जिम्मेदार हैं। कई स्थान पर इन इकाइयों का गंदा पानी बिना ट्रीट किये ही नालों में छोड़ दिया जाता है।
परेशानी पर बोले लोग
"दूषित पानी के कारण पांच हजार से अधिक लोग नारकीय जीवन जी रहे हैं। आए दिन काॅलोनी में बच्चे व बुजुर्ग बीमार हो रहे हैं। शिकायत के बाद भी प्रशासन इसलिए बारे में कार्रवाई नहीं कर रहा है।"
-सिराज
"सात साल से नाले की सफाई नहीं हुए है। जरा सी वर्षा होने पर गंदा पानी आसपास की गलियों में भर जाता है। नाले में डूबकर कई बच्चों की मौत हो चुकी है।"
-इमरान
"काॅलोनी में दूषित पानी को लेकर अधिकारी गंभीर हैं। काॅलोनी में पेयजल सप्लाई के लिए पाइपलाइन डल चुकी हैं। जल्द ही घरों में पानी जाने लगेगा। फिलहाल टैंकर के माध्यम से पानी की सप्लाई की जा रही है। नाले की सफाई भी जल्द कराई जाएगी।"
-डाॅ. शैलेंद्र कुमार सिंह, ईओ, मुरादनगर
यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में ITMS कैमरों का असर: 10 दिन में 4241 चालान, रोज 400 से ज्यादा लापरवाहों पर कार्रवाई
