विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजियाबाद एमएमजी अस्पताल में दिनदहाड़े चोरी, ऑक्सीजन के फ्लोमीटर उखाड़ ले गया चोर; पूरे वार्ड की सप्लाई ठप

Published: Sat, 21 Nov 2026 07:09 PM (IST)

गाजियाबाद के अस्पताल में दिनदहाड़े चोरों ने ऑक्सीजन सप्लाई के उपकरण चुरा लिए, जबकि सुरक्षाकर्मी सो रहे थे। सीएमएस ने सुरक्षाकर्मियों से स्पष्टीकरण मांगने के आदेश दिए हैं।

गाजियाबाद के अस्पताल में चोरी। फोटो-जागरण

गाजियाबाद के अस्पताल में चोरी। फोटो-जागरण

HighLights

  1. चोर ने दिनदहाड़े एमएमजी अस्पताल से ऑक्सीजन सप्लाई उपकरण चुराए।

  2. सुरक्षाकर्मी सोते रहे, चोर ने ताले तोड़कर कीमती सामान निकाला।

  3. सीएमएस ने एफआईआर दर्ज कर सुरक्षाकर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा।

मदन पांचाल, गाजियाबाद। जिला एमएमजी अस्पताल में शुक्रवार की दोपहर को सुरक्षा व्यवस्था की देखरेख को तैनात सुरक्षा गार्ड,चौकीदार एवं स्वास्थ्यकर्मी सोते रहे और चोर ताला व दरवाजे के शीशे तोड़कर आक्सीजन सप्लाई के उपकरण (फ्लोमीटर) तोड़ते रहा।

प्रथम तल स्थित बी ब्लाक वार्ड का ताला दिन दहाड़े तोड़कर चोर बेडों पर मरीजों को आक्सीजन की सप्लाई के लिये लगाये उपकरणों को उखा़डने में लग गया।

चोरों ने वार्ड में बैठकर तोड़े उपकरण

चोर ने वार्ड में तसल्ली से बैठकर उपकरण तोड़कर उनमें से मंहगा सामान निकाला और शेष को वार्ड में इधर उधर फेंककर भाग गया। इनकी कीमत लाखों रूपये बताई गई है। सीएमएस डॉ. राकेश कुमार ने सीसीटीवी फुटेज खंगलवाये तो चोर एक ही दिखाई दिया है।

Delhi (42)

इसके आधार पर पुलिस को तहरीर भेजकर जहां सुसंगत धाराओं में एफआइआर दर्ज करने का अनुरोध किया है वहीं पर सुरक्षा प्रभारी को नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांगा है।

सुरक्षा को लेकर उठे सवाल

नोटिस में पूछा है कि आखिर चोरी किन कारणों से हो रही है। सीएमएस ने लिखा है कि चोरी से पूरे वार्ड की ऑक्सीजन सप्लाई बंद हो गई है। सरकारी संपत्ति का नुकसान हुआ है। इससे पहले भी अस्पताल परिसर से कई बार सामान चाेरी हो चुका है।

Delhi (41)

खास बात यह है कि 24 घंटे शिफ्टों में 17 सुरक्षाकर्मी अस्पताल के चप्पे चप्पे पर तैनात रहते हैं। फिर भी अस्पताल परिसर में असामाजिक तत्व ,नशेड़ी और चोर घूमते रहते हैं। इमरजेंसी में आये दिन मरीजों के तीमारदार हंगामा करते रहते हैं। सुरक्षा गार्डों की तैनाती के बाद सुरक्षा व्यवस्था में सुधार होने की जगह खराब होती जा रही है।

बी ब्लाक वार्ड में दिन में चोरी का मामला संज्ञान में आते ही सुसंगत धाराओं में एफआइआर दर्ज कराने को तहरीर भेज दी है। सुरक्षा प्रभारी एवं सुरक्षाकर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। इस संबंध में जांच कराई जायेगी। सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा किया जायेगा।
- डा.राकेश कुमार, सीएमएस जिला एमएमजी अस्पताल

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद के एमएमजी अस्पताल में मरीजों को नहीं मिल रही पूरी सुविधा, अपर निदेशक के औचक निरीक्षण में खुली पोल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।