विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजियाबाद के एमएमजी अस्पताल में मरीजों को नहीं मिल रही पूरी सुविधा, अपर निदेशक के औचक निरीक्षण में खुली पोल

Published: Sat, 21 Nov 2026 04:02 PM (IST)

गाजियाबाद के जिला एमएमजी अस्पताल में मेरठ मंडल के अपर निदेशक डॉ. मनोज सेन और संयुक्त निदेशक डॉ. अशोक तालियान ने आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ओपीडी, इमरजेंसी में कई खामियां पाई गईं।

HighLights

  1. अपर निदेशक ने जिला एमएमजी अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण किया।

  2. इमरजेंसी में मेडिसिन ट्रे खाली मिली, कई खामियां उजागर हुईं।

  3. अधिकारियों ने स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के सख्त निर्देश दिए।

मदन पांचाल, गाजियाबाद। जिला एमएमजी अस्पताल का शनिवार को चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के मेरठ मंडल के अपर निदेशक डॉक्टर मनोज सेन और संयुक्त निदेशक डॉक्टर अशोक तालियान ने आकस्मिक निरीक्षण किया।

अपर निदेशक ने सबसे पहले स्वास्थ्य सेवाओं के लिए खरीदे गए सामान के लंबित भुगतान का सत्यापन किया। कई बिलों को लेकर उन्होंने आपत्ति दर्ज करते हुए ठीक करने के निर्देश दिए।

मरीजों को पूरी दवाईयां देने का निर्देश

ओपीडी का बारीकी से जायजा लिया। ईसीजी का रजिस्टर देखने पर मरीजों का विवरण अधूरा मिला। एंटी रेबीज वैक्सीन कक्ष के रजिस्टर में भी खामियां मिलने पर संबंधित के प्रति नाराजगी जताई।

फिजिशियन की ओपीडी के सामने मरीज सुमन को रोककर पूछा कि दवाएं पूरी मिली या नहीं। महिला ने बताया कि दो दवा मिली है एक नहीं।इस पर सीएमएस को निर्देश दिए कि मरीजों को पूरी दवाई मिलनी चाहिए।

कई गड़बड़ियों के साथ चल रहा अस्पताल

इमरजेंसी में मेडिसिन ट्रे खाली देखकर जांच के निर्देश दिए। एक इंजेक्शन तीन महीने की एक्सपायरी तिथि के बीच का मिला जो मानको के विपरीत है। एक इंजेक्शन दूसरे इंजेक्शन की ट्रे में रखा हुआ मिला।बायो मेडिकल वेस्ट निस्तारण सही नहीं पाया गया।

मरीज का ऑक्सीजन स्तर जांच करने के बाद फाइल में दर्ज नहीं मिला। अपर निदेशक ने 34 करोड़ की लागत से बन रहे क्रिटिकल केयर ब्लॉक का जायजा भी लिया। इसे जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में ज्वैलर्स की दुकान से 6.50 लाख का सोने का सिक्का चोरी, सामान देखने के बहाने की वारदात

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।