गाजियाबाद के MMG अस्पताल बना नशेड़ियों का अड्डा, खौफ में मरीज और तीमारदार, सवालों के घेरे में सुरक्षा व्यवस्था
गाजियाबाद का जिला एमएमजी अस्पताल नशेड़ियों का अड्डा बन गया है, जहां ओपीडी के बाद असामाजिक तत्व घूमते हैं और ...और पढ़ें

गाजियाबाद एमएमजी अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल, नशेड़ियों का जमावड़ा (एआई जेनरेटेड इमेज)
HighLights
ओपीडी के बाद अस्पताल में नशेड़ियों का जमावड़ा।
वेटिंग रूम में शराब की बोतलें, परिसर में सिरिंज मिलीं।
सीएमएस ने सुरक्षा कड़ी करने, जांच का आश्वासन दिया।
मंदन पंचाल, गाजियाबाद। जिला एमएमजी अस्पताल इन दिनों नशेड़ियों का अड्डा बना हुआ है। ओपीडी खत्म हाेने के बाद नशेड़ी घूमने लगते हैं। इससे सुरक्षा व्यवस्था सवालों के घेरे में आ रही है।
सोमवार को ओपीडी से पहले अस्पताल परिसर की सफाई करने पर सफाई कर्मियों को वेटिंग रूम में शराब की खाली बोतल पड़ी हुईं मिलीं। इसके अलावा अस्पताल परिसर में जगह जगह सिरींज भी पड़ी हुईं मिलीं।
अस्पताल परिसर नशे संबंधित सामाग्री मिली..
इस संबंध में सफाई कर्मियों ने अस्पताल प्रबंधन को बता दिया है। इससे पहले भी बाथरूम के आसपास नशे से जुड़ी सामग्री मिल चुकी है। खास बात यह है कि 24 घंटे शिफ्टों में 17 सुरक्षाकर्मी अस्पताल के चप्पे चप्पे पर तैनात रहते हैं। फिर भी अस्पताल परिसर में असामाजिक तत्व घूमते रहते हैं।
इतना ही नहीं इमरजेंसी में आये दिन मरीजों के तीमारदार हंगामा करते रहते हैं। कई बार दरवाजे एवं मेडिकल उपकरण तक टूटे हैं। सोमवार को भी अस्पताल प्रबंधन ने ऐसी ही दो पुलिस सूचना भेजी हैं।
असामाजिक तत्व करने लगे हंगामा...
अस्पताल परिसर में असामाजिक तत्व शाम को बैठकर हंगामा करते हैं। शराब पीने की बात भी संज्ञान में आई है। सीसीटीवी फुटेज की जांच कराने के बाद संबंधित सुरक्षाकर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा जायेगा। इस संबंध में जांच कराई जायेगी। सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा किया जायेगा।-- डॉ राकेश कुमार, सीएमएस जिला एमएमजी अस्पताल