विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजियाबाद में ऑनलाइन स्वगणना पोर्टल पड़ा सुस्त, लोगों के छूटे पसीेने, सिर्फ 748 फॉर्म ही भरे गए

Published: Tue, 17 Nov 2026 04:42 AM (GMT+05:30)

गाजियाबाद में जनगणना के द्वितीय चरण की ऑनलाइन स्वगणना सोमवार से शुरू हुई, जिसमें पोर्टल की धीमी गति के बावजूद ...और पढ़ें

धीमी गति से चला पोर्टल, पहले दिन 748 ने की आनलाइन स्वगणना ( एआई जेनरेटेड इमेज)

धीमी गति से चला पोर्टल, पहले दिन 748 ने की आनलाइन स्वगणना ( एआई जेनरेटेड इमेज)

HighLights

  1. जनगणना का द्वितीय चरण ऑनलाइन स्वगणना सोमवार से शुरू।

  2. पोर्टल की धीमी गति से उपयोगकर्ताओं को फॉर्म भरने में दिक्कत।

  3. पहले दिन 748 से अधिक लोगों ने ऑनलाइन स्वगणना की।

अभिषेक सिंह, गाजियाबाद। जनगणना के द्वितीय चरण में सोमवार से ऑनलाइन माध्यम से स्वगणना शुरू कर दी गई है। इसके तहत लोग घर बैठे ही फार्म भरकर जमा कर रहे हैं।

पहले दिन पोर्टल की गति धीमी होने की शिकायत कई लोगों ने की है, इस वजह से उनको फॉर्म भरने में दिक्कत का सामना भी करना पड़ा।

जनप्रतिनिधियों ने भी जमा किए फॉर्म

सोमवार को आमजन ही नहीं बल्कि जनप्रतिनिधियों ने भी फॉर्म भरकर जमा किए। महापौर सुनीता दयाल, शहर विधायक संजीव शर्मा, मुरादनगर विधायक अजितपाल त्यागी ने स्वगणना का फॉर्म भरकर जमा किया।

जिला प्रशासन की ओर से जनप्रतिनिधियों के पास जनगणना के कार्य में लगे कार्मिकों को भेजा गया, जिससे कि फार्म भरने में किसी प्रकार की परेशानी हो तो उसे तुरंत दूर किया जा सके।

एडीएम एफआर अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि पहले दिन शाम को साढ़े छह बजे तक 748 से अधिक लोगों ने ऑनलाइन स्वगणना करने के लिए पोर्टल का इस्तेमाल किया है।


मैंने ऑनलाइन माध्यम से स्वगणना का प्रयास किया। पोर्टल की गति धीमी रही, इसमें परिवार के सभी सदस्यों की पूरी जानकारी भी भरती है। सभी लोगों की पूरी जानकारी न होने के कारण फार्म को पूरा फार्म नहीं भरा है। जल्द ही पूरी जानकारी के साथ फार्म भर सकेंगे - गौरव भदौरिया, विजयनगर

मैंने आनलाइन स्वगणना की है। परिवार के सदस्यों की जानकारी किस क्रम में देनी थी, इसको लेकर पूरी जानकारी नहीं थी, फार्म पर ही मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर भी है, उस पर काल कर मदद ली और फार्म को भरा है। पूरे फार्म में ऐसा कोई सवाल नहीं है, जिसका जवाब कठिन हो। - प्रवीन शर्मा, भीमनगर

यह भी पढ़ें- रेवाड़ी में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर गिरी गाज, 1,066 वाहन चालकों का कटा चालान



देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।