विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रेवाड़ी में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर गिरी गाज, 1,066 वाहन चालकों का कटा चालान

Published: Tue, 17 Nov 2026 04:27 AM (IST)

रेवाड़ी पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 1066 वाहन चालकों के चालान किए हैं। यह अभियान 9 से ...और पढ़ें

रेवाड़ी में यातायात नियम तोड़ने वाले 1066 वाहन चालकों पर पुलिस की कार्रवाई (एआई जेनरेटेड इमेज)

रेवाड़ी में यातायात नियम तोड़ने वाले 1066 वाहन चालकों पर पुलिस की कार्रवाई (एआई जेनरेटेड इमेज)

HighLights

  1. रेवाड़ी पुलिस ने 1066 वाहन चालकों के चालान किए।

  2. शराब पीकर वाहन चलाने वाले चार चालकों पर कार्रवाई।

  3. तेज संगीत, प्रेशर हॉर्न, बुलेट पटाखे पर भी चालान।

प्रीतम सिंह, रेवाड़ी। यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध जिला पुलिस ने अभियान चलाकर 1066 वाहन चालकों के चालान किए हैं।

नौ से 15 नवंबप्रर तक चले इस अभियान में शराब पीकर वाहन चलाने, तेज संगीत व प्रेशर हार्न बजाने, बुलेट मोटरसाइकिल से पटाखे छोड़ने और लेन बदलने के नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की गई।

शराब पीकर गाड़ी चलाना ठीक नहीं..

एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले चार चालकों के चालान किए गए। शराब के नशे में वाहन चलाना न केवल चालक, बल्कि सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों की जान के लिए भी खतरा है।

यह मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 के तहत दंडनीय अपराध है। इसी प्रकार तेज संगीत और प्रेशर हार्न बजाकर ध्वनि प्रदूषण फैलाने और बुलेट मोटरसाइकिल से पटाखे छोड़कर हुड़दंग करने वाले चार वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।

काटे गए चालान

इसके अलावा लाल-नीली बत्ती का अनधिकृत प्रयोग करने पर एक तथा लेन बदलने से संबंधित यातायात नियमों की अवहेलना करने पर 1057 वाहन चालकों के चालान किए गए।

यह भी पढ़ें- रेवाड़ी में नशामुक्त भारत अभियान, पॉक्सो और बाल विवाह पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।