विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रेवाड़ी में नशामुक्त भारत अभियान, पॉक्सो और बाल विवाह पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Published: Tue, 17 Nov 2026 04:19 AM (IST)

रेवाड़ी में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने राजकीय बहुतकनीकी संस्थान धामलावास में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें छात्रों को नशामुक्त ...और पढ़ें

रेवाड़ी में नशामुक्त भारत, पॉक्सो और बाल विवाह पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम ( एआई जेनरेटेड इमेज)

रेवाड़ी में नशामुक्त भारत, पॉक्सो और बाल विवाह पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम ( एआई जेनरेटेड इमेज)

HighLights

  1. DLSA ने धामलावास में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।

  2. नशामुक्त भारत, पॉक्सो एक्ट पर छात्रों को जानकारी दी गई।

  3. बाल विवाह अपराध, कानूनी सहायता हेल्पलाइन नंबर बताए गए।

गोबिंद सिंह, रेवाड़ी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की तरफ से राजकीय बहुतकनीकी संस्थान धामलावास में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।

सीजेएम एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव डॉ. रेनू सोलखे ने उपस्थित छात्रों को बताया की राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण डान योजना 2025 एक राष्ट्रव्यापी पहल है, जिसे भारत को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से शुरू किया गया है।

मादक पदार्थों की तस्करी रोकना उद्देश्य

इसका उद्देश्य देश से मादक पदार्थों (ड्रग्स) के सेवन और अवैध तस्करी को रोकना व नशा पीड़ितों और उनके परिवारों को कानूनी अधिकार और सहायता उपलब्ध कराना है।

इस योजना के प्रमुख लाभ अथवा विशेषताएं नशा पीड़ितों और उनके स्वजन को निश्शुल्क कानूनी सलाह और सहायता देना, स्कूलों, समुदायों और विभिन्न माध्यमों से नशीली दवाओं के दुष्प्रभावों के प्रति निवारक शिक्षा और जागरूकता फैलाना तथा नशा मुक्ति केंद्रों, स्वास्थ्य सेवाओं, और परामर्श तक पहुंच में मदद की जाती है।

बाल विवाह कानूनी अपराध

पीड़ितों को मुख्यधारा में वापस लाने के लिए सामाजिक और आर्थिक रूप से समर्थन दिया जाता है। उन्होंने बताया कि पाक्सो एक्ट 2012 अधिनियम का उद्देश्य बच्चों को यौन उत्पीड़न, यौन शोषण, यौन दुर्व्यवहार और बाल पोर्नोग्राफी से बचाकर उनकी सुरक्षा करना और उनकी गरिमा को बनाए रखना है तथा बाल विवाह करना कानूनी अपराध है तथा इसके बारे में जानकारी मिलने पर तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन में सूचित करें।

अधिक जानकारी या सहायता के लिए आप राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के हेल्पलाइन नंबर 15100 पर अथवा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी की हेल्पलाइन नंबर 01274-220062 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- दिल्ली-जयपुर हाईवे पर जाने वाले हो जाए सावधान, इस वजह से इस मार्ग पर बढ़ रहे हादसे

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।