विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर जाने वाले हो जाए सावधान, इस वजह से इस मार्ग पर बढ़ रहे हादसे

Published: Tue, 17 Nov 2026 04:08 AM (IST)

दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर ट्रक चालकों के लिए विश्राम स्थलों की कमी हादसों का बड़ा कारण बन रही है। रेवाड़ी ...और पढ़ें

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर रेस्ट एरिया की कमी से बढ़ रहे सड़क हादसे ( फोटो स्रोत : जागरण)

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर रेस्ट एरिया की कमी से बढ़ रहे सड़क हादसे ( फोटो स्रोत : जागरण)

HighLights

  1. दिल्ली-जयपुर हाईवे पर रेस्ट एरिया की कमी गंभीर समस्या।

  2. चालक मजबूरन सड़क किनारे वाहन खड़े करते हैं, बढ़ते हादसे।

  3. रेवाड़ी में हर माह औसतन आठ लोगों की जान जा रही।

प्रीतम सिंह, रेवाड़ी। देश के व्यस्ततम हाईवे में से एक दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-48 पर सफर करने वाले ट्रक चालकों के लिए अभी तक रेस्ट एरिया की सुविधा उपलब्ध नहीं हो पाई है।

सरकार की ओर से हाईवे पर प्रत्येक 50 किलोमीटर की दूरी पर ट्रक चालकों के लिए विश्राम स्थल विकसित करने की बात कही जा चुकी है, लेकिन रेवाड़ी जिले से गुजरने वाले हाईवे पर इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

आए दिन हो रहे हादसे

ऐसे में लंबी दूरी तय करने वाले ट्रक चालकों को या तो मजबूरन नींद के बीच ही वाहन चलाना पड़ता है या फिर हाईवे किनारे ही अपने वाहन खड़े कर आराम करना पड़ता है। जिसकी वजह से आए दिन हादसे हो रहे हैं।

शनिवार की रात्रि ही हाईवे पर बनीपुर चौक के समीप झपकी आने से एक ट्राला अनियंत्रित होकर आई-10 कार पर पलट गया था, जिसकी वजह से चार लोगों की मौत हो गई थी। सड़क किनारे खड़े मालवाहक वाहन अन्य वाहन चालकों के लिए हादसों का खतरा बने रहते हैं। यहीं कारणों है कि रेवाड़ी जिले की सीमा में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर हर माह औसतन आठ लोगों की जान जा रही है।

दरअसल, दिल्ली-जयपुर हाईवे की जिले में करीब 45 किलोमीटर लंबाई है। बावल, धारूहेड़ा और भिवाड़ी जैसे बड़े औद्योगिक क्षेत्रों के कारण इस मार्ग पर रोजाना पांच हजार से अधिक मालवाहक वाहनों के साथ बड़ी संख्या में वाहनों का भी आवागमन होता है।

हाईवे पर ट्रकों की आवाजाही जारी

औद्योगिक गतिविधियों के चलते हाईवे पर ट्रकों की आवाजाही लगातार बनी रहती है। इसके बावजूद ट्रक चालकों के लिए न तो पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था है और न ही आराम करने के लिए निर्धारित स्थान।

लंबी दूरी तक वाहन चलाने के बाद चालकों को आराम की जरूरत होती है। लेकिन, रेस्ट एरिया नहीं होने के कारण वे मजबूरी में हाईवे के किनारे ट्रक खड़े कर देते हैं। रात के समय सड़क किनारे खड़े ये वाहन विशेष रूप से दुर्घटनाओं का कारण बन सकते हैं।

कई बार पीछे से आने वाले वाहन चालकों को खड़े ट्रक दिखाई नहीं देते, जिससे टक्कर होने का खतरा बना रहता है। हैरानी की बात यह है कि इस महत्वपूर्ण मार्ग पर ट्रक चालकों के लिए विश्राम स्थल विकसित करने की मांग न तो वाहन चालक यूनियनों की ओर से प्रमुखता से उठाई गई है और न ही संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों ने इस समस्या की सुध ली है।


हाईवे पर चालकों के लिए वाहन खड़ा करने के लिए लेन बाई बनाई गई है, जहां चालक अपने वाहनों को खड़ा कर सकते हैं। इसके साथ ही वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए पुलिस की तैनाती रहती है।--अभिषेक मीणा, उपायुक्त

यह भी पढ़ें- कानपुर-आनंद विहार के बीच शुरू हुई नई ट्रेन का इटावा में हुआ स्वागत, 600 से ज्यादा यात्रियों ने किया सफर


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।