विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नीचे दुकान, ऊपर मकान: एक्सप्रेस-वे के पास आवास विकास ला रहा है खास स्कीम, क्यों हुई लॉन्चिंग में देरी

Published: Wed, 11 Nov 2026 02:30 PM (IST)

आवास विकास परिषद की लोनी स्थित मंडोला विहार योजना, जिसमें नीचे दुकान और ऊपर मकान बनाने की सुविधा है, की लॉन्चिंग में देरी हो गई है।

सांकेतिक तस्वीर एआई जनरेटेड।

सांकेतिक तस्वीर एआई जनरेटेड।

HighLights

  1. मंडोला विहार योजना की लॉन्चिंग में भूखंड संख्या बढ़ने से देरी।

  2. योजना में नीचे दुकान और ऊपर मकान बनाने का मिलेगा मौका।

  3. दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे के पास बेहतर कनेक्टिविटी पर स्थित है।

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। दिल्ली के पास लोनी स्थित मंडोला विहार योजना में आवास विकास परिषद की प्रस्तावित प्रीमियम भूखंड और आवास योजना में भूखंड और आवास के लिए अभी इंतजार करना होगा।

परिषद की ओर से पहले यह योजना दीपावली से पहले लांच करने की तैयारी की जा रही थी। हालांकि अब भूखंड और आवास की संख्या बढ़ाने की योजना के कारण इसमें देरी हो रही है। योजना के तहत प्रीमियम भूखंड पर लोगों को एक ही जगह मकान और दुकान बनाने का मौका मिलेगा।

योजना के तहत प्रीमियम भूखंड पर ड्रॉ में सफल आवेदक नीचे दुकान और ऊपर आवास बना सकेंगे। इसके अलावा योजना में सस्ते भूखंड और आवास का भी सपना लोगों का पूरा होगा। यह योजना दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे के पास होने के चलते बेहतर कनेक्टिविटी पर है।

आम आदमी के लिए अफोर्डेबल हैं रेट्स

साथ ही कम कीमत होने के कारण यह आम आदमी की पहुंच में है। मध्यम वर्ग को देखते हुए योजना में 40 वर्ग मीटर के भूखंड और सेमी फर्निश्ड आवास भी रखे गए हैं। एमएसएमई के तहत प्रदूषण मुक्त लघु उद्योगों के लिए भी भूखंड हैं।

दीपावली के पास इसका पंजीकरण खोला जाएगा। आवास विकास परिषद की मंडोला विहार योजना करीब 2700 एकड़ में बसी है। यहां आवास विकास परिषद लगातार सुविधाएं बढ़ाने पर जोर दे रहा है।

मंडोला विहार योजना में प्रीमियम भूखंड और आवास की संख्या बढ़ाए जाने की तैयारी की जा रही है। इसके बाद ही योजना के लिए पंजीकरण खोला जाएगा।
- पीएस रावत, संपत्ति प्रबंधक

यह भी पढ़ें- Exclusive: NCR के लोगों को दीवाली का तोहफा, अब एक ही प्लॉट पर बना सकेंगे दुकान और मकान; पढ़ें पूरी डिटेल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।