विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मधुबन बापूधाम में 'भूखंड' के लिए मची लूट... 350 प्लॉट और 19 हजार दावेदार, 4 जून तक आवेदन का आखिरी मौका

Published: Thu, 28 May 2026 05:17 AM (IST)

गाजियाबाद की मधुबन बापूधाम आवासीय भूखंड योजना को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। 350 भूखंडों के लिए 19,000 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं।

गाजियाबाद की मधुबन बापूधाम आवासीय भूखंड योजना को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है।

गाजियाबाद की मधुबन बापूधाम आवासीय भूखंड योजना को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है।

HighLights

  1. मधुबन बापूधाम योजना में 19,000 से अधिक आवेदन।

  2. 350 आवासीय भूखंडों के लिए भारी मांग देखी गई।

  3. जीडीए को 700 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व।

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। मधुबन बापूधाम आवासीय भूखंड योजना ने गाजियाबाद में रियल एस्टेट बाजार में नई हलचल पैदा कर दी है। प्राधिकरण की इस योजना में लोगों का रुझान इतना जबरदस्त है कि अभी तक 350 आवासीय भूखंडों के लिए 19 हजार से अधिक आवेदन हो चुके हैं। आवेदन की अंतिम तिथि चार जून है और अनुमान है कि यह संख्या 25 हजार तक पहुंच सकती है।

जीडीए ने मधुबन बापूधाम योजना के तहत 40 वर्ग मीटर से लेकर 200 वर्ग मीटर तक के विभिन्न श्रेणियों के आवासीय भूखंड उपलब्ध कराए हैं। सभी भूखंडों की कीमत 35 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर तय की गई है। पारदर्शिता बनाए रखने के लिए भूखंडों का आवंटन पूरी तरह ड्रा प्रणाली के माध्यम से किया जाएगा। योजना के लिए आनलाइन आवेदन प्रक्रिया 11 मई से शुरू की गई थी।

पहले इसकी अंतिम तिथि 25 मई निर्धारित थी, लेकिन लोगों की अभूतपूर्व रुचि को देखते हुए इसे बढ़ाकर चार जून कर दिया गया। अभी तक आए आवेदनों के चलते जीडीए के खाते में करीब 700 करोड़ रुपये से अधिक जमा हो चुके हैं, जो योजना से कहीं अधिक राशि है।

कम दाम और आवासीय भूखंडों की सीमित संख्या और बेहतर लोकेशन के कारण यह योजना निवेशकों के साथ-साथ अपने घर का सपना देखने वाले मध्यम वर्ग के लिए भी आकर्षण का केंद्र बनी।

मधुबन बापूधाम योजना को लेकर जनता का भरोसा साफ नजर आ रहा है। चार जून तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे, इसके बाद नियमानुसार ड्रा प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इतनी बड़ी संख्या में आए आवेदन यह साबित करते हैं कि यह योजना लोगों की उम्मीदों पर खरी उतर रही है।
- प्रदीप कुमार सिंह, अपर सचिव जीडीए

यह भी पढ़ें: गाजियाबाद: इंदिरापुरम में देर रात मचा हड़कंप, गौड़ चौराहे के कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में लगी आग